पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार गठन का न्योता (लीड 1)

कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार गठन का न्योता (लीड-1)

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार गठन का न्योता (लीड-1)

कुमारस्वामी ने यहां राज्यपाल से मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा, \"\"राज्यपाल ने मुझे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है, क्योंकि मैं कांग्रेस के समर्थन के साथ जेडी-एस विधायक दल के नेता हूं। कांग्रेस हमारी सहयोगी दल है।\"\"
जेडी-एस नेता ने यह भी कहा कि राज्यपाल ने 224 सदस्यीय विधानसभा में उन्हें बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का वक्त दिया है। वर्तमान में निर्वाचित सदस्यों की संख्या 222 है।
कुमारस्वामी ने कहा, \"\"मैंने 21 मई को कांतीरवा स्टेडियम में सुबह 11 बजे शपथ लेने के साथ जेडीएस-कांग्रेस सरकार गठित करने का फैसला किया है।\"\"
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...