पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैमरन: स्कॉटलैंड से तलाक़ दर्दनाक होगा

कैमरन: स्कॉटलैंड से तलाक़ दर्दनाक होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्कॉटलैंड में आज़ादी के लिए होने वाले जनमत संग्रह से तीन दिन पहले ब्रितानी प्रधानमंत्री डेविड कैमरन एबर्डीन में है.

वे ऐसे लोगों के मतदान को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने अभी तक अपना मन नहीं बनाया है.

एबर्डीन में अपने भाषण के आख़िर में डेविड कैमरन ने कहा, \" दुनिया के सबसे अच्छे राष्ट्रों के परिवार को पीठ न दिखाएं. एक साथ रहने के लिए मतदान दीजिए, यूनाइटेड किंग्डम को बचाने के लिए मतदान दीजिए.\"

उन्होंने कहा कि वे दिल, दिमाग और मन से एक रहना चाहते हैं, \"अस्थाई और स्थाई का घालमेल मत करिए. ये अलगाव एक दर्द भरे तलाक़ की तरह होगा.\"

ये लोगों को स्वतंत्रता के विपक्ष में मत डालने की कैमरन की आख़िरी अपील है.

इससे पहले स्कॉटलैंड के नेता अलेक्स साल्मंड ने एडिनबरा एयरपोर्ट पर हुए एक समारोह में कहा कि आज़ादी को ना कहने वाले डर फैला रहे हैं.

स्कॉटलैंड के लोग गुरुवार को स्वतंत्रता के पक्ष या विपक्ष में मत डालेंगे.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)