- Hindi News
- National
- New Delhi News Canadian Woman39s Relative In Lucknow Son Also Turns Positive In Ghaziabad
लखनऊ में कनाडाई महिला का रिश्तेदार, गाजियाबाद में बेटा भी पॉजिटिव निकला
इंदौर के इसी जज़्बे पर खास भास्कर के पाठकों के लिए ये पंक्तियां लिखीं बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार स्वानंद किरकिरे ने जो खुद इंदौर के बेटे हैं।
इंदौर के लोगों ने फिर साबित कर दिया कि उनके उत्सव प्रेम को न कोई बीमारी रोक सकती है न प्राकृतिक आपदा। काेराेना के कारण रंगपंचमी पर 91 साल में पहली बार फाग यात्राएं ताे नहीं निकलीं, लेकिन शहर ने रंग गुलाल उड़ाए। शनिवार को कोरोना के खौफ को हराकर राजबाड़ा पर 30 हजार से ज्यादा लोग सुबह से शाम तक पहुंचे। हालांकि भीड़ गेर जितनी तो नहीं थी, पर राजबाड़ा का चप्पा-चप्पा रंग से सराबोर था। पिछले साल अनंत चतुर्दशी के दिन ऑरेंज अलर्ट वाली बारिश के बीच झांकियां निकाली थीं।
जैकेट के शेष
इटली में डॉक्टरों...आईसीयू में उन्हीं को जगह जिनके बचने की उम्मीद
मास्क पहने हुए एक नर्स की थककर बैठ जाने की तस्वीर वायरल हो रही है, जो बताती है कि मेडिकल स्टाफ कितने दबाव में है। सबवे (मेट्रो), जिम, सिनेमा, स्कूल, यूनिवर्सिटी, सब बंद हैं। कंसर्ट्स, गेम्स, प्रार्थना सभाएं, सब रद्द हैं।
होटल मालिक शिकायत कर रहे हैं कि उनकी 90% बुकिंग्स कैंसिल हो गई हैं। पिछले शनिवार को लॉम्बार्डी के आईसीयू प्रमुख एंटोनियो पेसेंती को कहा कि उनका अनुमान है, 26 मार्च तक वहां 18 हजार लोग बीमार हो चुके होंगे। इस बीच यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने खबर दी है कि लॉकडाउन की वजह से इटली के कई इलाकों में प्रदूषण कम हो गया है।
सरकार स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हुई है। सरकार ने 8.4 अरब डॉलर खर्च करने की घोषणा की है। जिन पैरेंट्स के बच्चे स्कूल जाते हैं उन्हें बेबीसिटिंग वाउचर्स दिए जाएंगे, ताकि वे घरपर बच्चों की देखभाल कर सकें। मेडिकल इक्विपमेंट पर बड़ा खर्च किया जा रहा है।
छोटे शहरों की स्थिति भी बहुत अलग नहीं है। पाविया नाम के शहर में 75 हजार लोग रहते हैं। यहां रहने वाले गणित इतिहासकार रिकार्डो रोसो मास्क पहनकर लोगों को प्रोबेबिलिटी का सिद्धांत समझा रहे हैं। वे कहते हैं, ‘फिलहाल जितना सामाजिक संपर्क रखेंगे, बीमार होने की आशंका उतनी ज्यादा बढ़ेगी।’ इटली की भी यही रणनीति लग रही है। सुपरमार्केट और दवाओं की दुकान छोड़कर सारे बिजनेस बंद कर दिए गए हैं। पाविया के एक अस्पताल के आईसीयू में 38 वर्षीय एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है, जिसे लॉम्बार्डी क्षेत्र में वायरस फैलाने का जिम्मेदार माना गया है।
23 ईरानी नेता संक्रमित, कई डॉक्टरों व नर्सों की भी मौत
ये बढ़ते कोरोना के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर इलाज में लगे हुए हैं। इनमें से कुछ ने संक्रमित होकर अपनी जान भी गंवाई है। ईरान के गिलन की 25 वर्षीय नर्गिस ख़ानालिज़ादेह कोरोनावायरस से जान गंवाने वाली पहली नर्स थी। प्रोटेक्टिव सूट और सर्जिकल मास्क के साथ उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि संक्रमित लोगों की संख्या 11,364 तक पहुंच चुकी है और मरने वालों की संख्या 514 हो गई है। संक्रमितों में 23 ईरानी नेता भी शामिल हैं। उपराष्ट्पति मसोमेह इब्तेकर भी क्वारंटाइन में थे और वे अब ठीक होकर काम पर लौट आए हैं। कोरोनावायरस पर एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करने के एक दिन बाद उप स्वास्थ्य मंत्री ईराज हारिरची भी संक्रमित हो गए थे और अभी भी क्वारंटाइन में हैं। कई और मरीज भी अब ठीक हो चुके हैं। ऐसे ही एक मरीज अली अबिदी कहते हैं कि वे अब पूरी तरह ठीक हो गए हैं। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर अली कहते हैं, ‘यह मेरे और परिवार के लिए भयानक अनुभव था। क्वारंटाइन पीरियड के दौरान मुझे बहुत अजीब ख्याल आते थे। अब घर आकर अच्छा लग रहा है।’
कई लोग कोरोनावायरस से ग्रसित लोगों की संख्या और भी ज्यादा होने की आशंका जता रहे हैं। क़ूम में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अमिर्रेज़ा फल्लाही कहते हैं, ‘ईरान में कोरोनावायरस की स्थिति कितनी भयावह है, इसे लेकर स्पष्टता नहीं है। जहां इससे वैश्विक मृत्यु दर 2 फीसदी है, वहीं ईरान में यह दर 4 फीसदी से ज्यादा है, जो की चिंता का विषय है।’ ईरान के विदेश मंत्री जावाद ज़रीफ़ ने भी माना है कि आधुनिक इक्विपमेंट और मेडीकल सप्लाई की कमी की वजह से कोरोनावायरस से लड़ना मुश्किल हो रहा है। इसके लिए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाई गई पाबंदियों को जिम्मेदार बताया है। इस बावत उन्होंने यूएन प्रमुख को चिट्ठी भी लिखी है।
इस बीच ईरानी घर में बंद रहने के अपने नए जीवन की आदत डाल रहे हैं। कुछ के लिए यह चुनौतीपूर्ण है तो कुछ इसे परिवार के साथ समय बिताने के मौके की तरह देख रहे हैँ। बिजनेसमैन और फुटबॉल के शौकीन अर्श रहिमी कहते हैं, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इतने दिन घर बैठना पड़ेगा, दोस्तों से, फुटबॉल से दूर रहना पड़ेगा। लेकिन यह परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने का भी अच्छा मौका है।’
पहली मरीज ने...
हालांकि मेरी शंका इसलिए और पुख्ता हो गई थी क्योंकि आइसोलेशन वार्ड में केवल दो छात्राएं थीं। एक मैं और दूसरी मेरी सीनियर। उनका रिजल्ट निगेटिव आ चुका था।
मेरा रिजल्ट नहीं आया था या मुझे बताया नहीं गया था। हालांकि मेरी लक्षण गंभीर नहीं थे, इसलिए मुझे बहुत टेंशन नहीं थी। मुझे पता था कि यदि मैं ज्यादा घबराई तो परेशानी और बढ़ जाएगी। मुझे पता था कि कोरोना के डेथ रेट से कहीं बेहतर रिकवरी रेट है। इसलिए मैं नकारात्मक विचारों से बच रही थी। मैंने मेरे साथ यात्रा करने वाले अन्य लोगों की भी पूरी डिटेेल जिम्मेदारों को दी। स्वास्थ्य मंत्री ने खुद मेरी मां से बात की और मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात कही। उन्होंने हमें विश्वास दिलाया कि मैं ठीक हो जाऊंगी।
बेहतर इलाज के लिए मुझे 31 जनवरी को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया। अस्पताल में मुझे एंटी वायरल दवाएं दी गईं। वे रोज मेरे शरीर का तापमान चेक करते थे। मुझे खाने-पीने में हर तरह की चीज खाने की इजाजत थी। मेरी पहचान को गुप्त रखा गया ताकि मुझे कोई समस्या न हो। अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड के बगल में ही मेरी मां को भी रहने की इजाजत दी गई थी। हालांकि मैं उनके कमरे में नहीं जा सकती थी और न ही वो मुझसे मिल सकती थीं। लेकिन उनके पास रहने से मुझे इत्मिनान था। बाद में 20 फरवरी को मुझे अस्पताल से छुट्टी दी गई और एक मार्च को मेरा क्वैरनटाइन पीरियड समाप्त हो गया। अब मैं सामान्य जीवन की ओर लौट रही हूं। घर पर रहकर ऑनलाइन ही चीन की यूनिवर्सिटी की पढ़ाई कर रही हूं।
देश में 109% तक...
जबकि बीते 2019 में पूरे साल भर में 119.5 टन सोने की रिसाइक्लिंग हुई थी। और आखिर के तीन महीने अक्टूबर-दिसंबर में 29.1 प्रतिशत सोने की रिसाइक्लिंग हुई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अध्यक्ष एवं ऋद्धिसिद्धी बुलियंस के मैनेजिंग डायरेक्टर पृथ्वीराज कोठारी के अनुसार 2020 में गोल्ड की रिसाइक्लिंग बीते वर्ष की तुलना में लगभग 109 फीसदी बढ़कर 250 टन के आस-पास रहने की उम्मीद है। वे बताते हैं कि मुंबई सहित देशभर के सभी प्रमुख बाजारों में बड़े पैमाने पर पुराने गोल्ड को पिघलाकर लोग जरूरत के हिसाब से ज्वैलरी बनवा रहे हैं। जिसकी वजह से इस साल गोल्ड का इंपोर्ट 500-550 टन रहने वाला है।
वहीं इस साल गोल्ड की सेल 30-40 प्रतिशत घटेगी, मगर कारोबार का सालाना टर्नओवर पहले जैसा ही रहेगा। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (एआईजेजीएफ) के संयोजक पंकज अरोरा कहते हैं कि गोल्ड का दाम 40 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर यदि दो महीने से अधिक समय तक बना रहता है तो सेल 30-40 प्रतिशत घट जाएगी। मगर सालाना रुपए का कारोबार व टर्नओवर जो था वह पहले जैसा ही बने रहने वाला है। क्योंकि मान लिजिए कि पहले 3 लाख में 100 ग्राम गोल्ड मिलता तो अब 3 लाख में 70 ग्राम ही मिल रहा है। इस नजरिए से हमें बाजार में यह ट्रेंड नजर आ रहा है कि जिसे गोल्ड खरीदना है या ज्वैलरी बनवाना है, तो वह बनवा रहा है, मगर सिर्फ उसकी मात्रा अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से कम कर रहा है।
वीजा कैंसिल होने...
महिला आयोग ने 1190 मामलाें में सुलह कराई है। वहीं कई और प्रदेशों में भी एनआरआई पतियों के खिलाफ जांच चल रही है। दिल्ली में 96, उप्र में 94, हरियाणा में 68, गुजरात में 48, महाराष्ट्र में 63 और तमिलनाडु में 65 पतियों के खिलाफ जांच जारी है।
पूर्व मंत्री के बेटे हिलाल राथेर के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
नई दिल्ली | सीबीआई ने 177 करोड़ रुपए के बैंक लाेन घोटाले के संबंध में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री अब्दुल रहीम राथेर के बेटे हिलाल राथेर के खिलाफ शनिवार को आरोपपत्र दाखिल किया। जांच एजेंसी ने इस घोटाले की जांच का जिम्मा संभालने के 10 दिन के भीतर यह आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू की विशेष अदालत में दाखिल आरोपपत्र में सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर बैंक की न्यू यूनिवर्सिटी शाखा के तत्कालीन शाखा प्रमुखों इकबाल सिंह और अरुण कपूर को भी आरोपी बनाया है। उन्होंने बताया कि विशेष जांच दल इस मामले की तहकीकात कर रहा है। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि हिलाल राथेर ने नियमों का उल्लंघन करते हुए बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर साजिश रची और 177.68 करोड़ रुपए का कर्ज हासिल किया।
बागपत में मिले प्राचीन सभ्यता के अवशेष, गुप्तकाल के हो सकते हैं
बागपत | बड़ौत क्षेत्र के बड़का गांव में प्राचीन सभ्यता के अवशेष मिले हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये गुप्तकाल की है। शहजाद राय शोध संस्थान बड़ौत के निदेशक डॉ अमित राय जैन ने बताया कि बाबा शाहमल की शहादत स्थल के निकटवर्ती खेतों का सर्वेक्षण करने के दौरान किसान विक्की त्यागी के खेत की ऊपरी सतह से ही गुप्तकालीन मृण मूर्ति का चेहरा प्राप्त हुआ है। करीब 15 वर्षों से शहजाद राय शोध संस्थान द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थलों का पुरातात्विक अन्वेषण सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते बड़का गांव के खेतों का सर्वेक्षण किया गया।
गाजियाबाद: 32 संदिग्धों के नमूने लिए थे, दो पॉजिटिव
एजेंसी | गाजियाबाद/ नोएडा
गाजियाबाद जिले में एक और शख्स में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। मरीज का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है और उसकी हालत स्थिर है। अब उप्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 12 पहुंच गई है। दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आने का बाद अब स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। डीएम के निर्देश पर राजनगर एक्सटेंशन वाली उस बिल्डिंग को सेनेटाइज किया गया, जहां ये दोनों मरीज रहते थे। वहीं नोएडा में स्वीमिंग पुलों को 15 अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। कोरोना पीड़ित शख्स के 57 वर्षीय पिता मार्च से ही वायरस से संक्रमित हुए थे और उनका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। अब बेटे की ब्लड रिपोर्ट जांच में पॉजिटिव आई है, इसके बाद उसे जिले के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों की हालात स्थिर बताई गई है।
लखनऊ में रिश्तेदारों से मिली थी कनाडाई महिला
केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि यह युवक कनाडा में रहने वाली महिला का रिश्तेदार है और उसके संपर्क में आने के कारण ही वह भी संक्रमित हुआ है। इससे पहले कनाडा के टोरंटो में रहने वाली 35 वर्षीय महिला डॉक्टर 11 मार्च को कोरोना के लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती हुई थी। वह आठ मार्च को अपने पति के साथ लखनऊ अपने रिश्तेदारों से मिलने आई थी। दरअसल कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने निजी विधालयों सहित सभी बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के सभी स्कूल-कॉलेज 22 मार्च तक बंद कर देने की घोषणा की है।
प्रदेश में संक्रमित मरीजों के लिए 1268 बिस्तर तैयार : योगी
वाराणसी| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां कोरोना वायरस फैसले की आशंका के मद्देनजर सरकार सतर्क एवं सावधान है तथा तमाम एहतियाती उपाय कर रही है। योगी ने को बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमित लोगों के इलाज के लिए 1268 आइसोलेशन बिस्तरों की व्यवस्था के साथ-साथ पांच लैब स्थापित किए गए हैं। सभी 75 जिलों में दस-दस बिस्तरों की क्षमता के आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।
गोंडा: विभाग ने गलती से 15 संदिग्ध बताए, फिर सुधारी भूल
गोंडा| जिले में कोरोनावायरस को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की बड़ी गलती सामने आई है। सीएमओ ने एक पत्र जारी किया- इसमें बताया गया कि जिले में कोरोनवायरस के 15 संदिग्ध भर्ती हुए हैं। लेटर वायरल होने पर अफरातफरी का माहौल बन गया। अफसरों के पूछने पर सीएमओ ने बताया कि पत्र बिना पढ़े साइन कर दिया था, इस वजह से यह गलती हुई। उन्होंने बताया 15 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
शहर के उत्साह की यह तस्वीर राजबाड़ा चौक की है। फोटो : संदीप जैन
2019
शनिवार
लेकिन ड्रोन ने हर बार की रंगपंचमी से अलग तस्वीर भी दिखाई...
ऑरेंज अलर्ट वाली बारिश के बीच अनंत चतुर्दशी की झांकी के बाद अब कोरोना के चलते प्रशासन की रोक के बीच इंदौर की ऐसी जज़्बे वाली गेर
इंदौर बोला
77 करोड़ रुपए के बैंक लाेन घोटाला
आप ने जारी की 18 पंूजीपतियों की सूची
अखिलेश यादव ने कहा- धर्मनिरपेक्ष ढांचे को तहस-नहस किया जा रहा
सरकार में शामिल लोगों पर भी हैं ऐसे आरोप: लल्लू| प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दूसरों से मुआवजा वसूलने पहले सरकार में शामिल ऐसे लोगों से पहले वसूली करते जिनके खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं। लल्लू यहां किसान जन जागरण यात्रा का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से कहा कि प्रदेश सरकार लखनऊ में दंगा भड़काने के आरोपियों का पोस्टर लगाया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में शामिल कई नेता�ओं पर पहले से ही आरोप लगे हैं।
कांग्रेस: दूसरों से वसूली से पहले खुद मुआवजा भरो
आप: बैंक घोटाले के आरोपियों के भी पोस्टर हों चस्पा
यूपी में पोस्टर पर प्रहार
एजेंसी | लखनऊ
आम आदमी पार्टी ने केन्द्र सरकार पर बैंक घोटाले में संलिप्त पूंजीपतियों का बचाव करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के पोस्टर चस्पा करने की मांग की है। पार्टी सांसद संजय सिंह ने शनिवार को यहां कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर के बहाने आर्थिक हालात से जुड़े मुद्दों से जनता का ध्यान हटाना चाहती है। केन्द्र की शह पर पूंजीपतियों ने दस लाख करोड़ रुपए का कर्ज लेकर लौटाया नहीं है, जिससे बैंक डूब रहे हैं। उन्होंने 18 पूंजीपतियों की सूची जारी करते हुए आरोप लगाया कि इनमें से कई ने भाजपा के पार्टी फंड को चंदा दिया है।
करनाल निवासी विवाहिता ने शिकायत की थी कि जर्मनी में नौकरी करने वाले उनके पति शादी के 15 दिन बाद ही वहां चले गए थे। बाद में बात करनी बंद कर दी। बाद में पता चला कि वे जर्मनी में पहले ही शादी कर चुके हैं। इसके बाद पति समेत 3 पर दहेज उत्पीड़न केस किया।

राेहतक की विवाहिता ने बताया कि अगस्त 2018 में उनकी शादी आॅस्ट्रेलिया में नौकरी करने वाले सिरसा निवासी युवक से हुई थी। शादी के 6 माह बाद ही उसने आॅस्ट्रेलिया जाकर बात करना बंद कर दिया।

 ऑस्ट्रेलिया की महिला डॉक्टर ने कैथल के युवक पर मार्च 2014 में प्रेम विवाह कर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। युवक ऑस्ट्रेलिया में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। बाद में वह प|ी को छोड़ हरियाणा आ गया।

अम्बाला की अध्यापिका ने बताया कि जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करने वाले गुड़गांव के युवक से शादी हुई। 8 माह बाद पता चला कि पति ने वहां किसी अन्य महिला से शादी कर ली है। पति ने समय नहीं मिलने के चलते आ पाने में असमर्थता बताई। दूसरी शादी की बात को भी गलत कहा।
ऐसे धोखा दे रहे हैं**
लखनऊ| समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत पार्टी के सभी दिग्गज नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। अखिलेश ने कहा कि केंद्र और यूपी सरकार निर्लज्जता से धर्मनिरपेक्ष ढांचे को भी तहस-नहस करने में जुटी हुई है।
लखनऊ में लोग सेनेटाइजर्स का इस्तेमाल करने लगे हैं।
एजेंसी | लखनऊ
लखनऊ में शनिवार को एक युवक में कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जबकि 11 अन्य लोगों संक्रमित होने की आशंका के चलते आइसोलेट किया गया है। लखनऊ में 22 साल के एक युवक कोरोनावायरस की जांच में पॉजिटिव पाया गया है। शुक्रवार रात नमूने की जांच पॉजिटिव पाए जाने के बाद युवक को केजीएमयू भेज दिया गया जहां उसे अलग वार्ड में रखा गया है। युवक की हालत फिलहाल स्थिर है। इसी के साथ राजधानी में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दो हो गई है। इससे पहले एक महिला को कोरोनावायरस का संक्रमण हुआ था। इसी कड़ी में 11 से ज्यादा लोगों को विभिन्न जगहों पर आइसोलेट किया गया।
नई दिल्ली, रविवार 15 मार्च, 2020 |
09
विविध**