पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयमुनानगर। यमुनानगर के अलाहर गांव के समीप आवर्धन नहर की पटरी टूट गई, जिस वजह से नहर के पानी से खेत जलमग्न हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के दी। सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम ने मिट्टी के कट्टों के साथ दरार को भरा।
- गांव अलाहर के सरपंच गोपाल कृष्ण ने बताया कि करीब दो दिन पहले आवर्धन नहर में उनके खेत के पास लीकेज हो रही थी। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना सिंचाई विभाग को दी थी।
- सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर आए थे और लीकेज को दुरूस्त कर चले गए थे।
- उनका कहना है कि कर्मचारियों द्वारा लीकेज को ठीक प्रकार से दुरूस्त नहीं किया गया था। जिस कारण फिर उसी जगह से लीकेज हुई और किसानों के खेतों में पानी भर गया।
- इससे हरा चारा, गन्ने की फसल, उड़द में पानी भर गया। किसानों की मांग है कि विभाग के अधिकारियों कि मांग है कि समय रहते नहर की पटरी का जायजा लिया जाना चाहिए।
- वहीं आवर्धन नहर के एक्सईएन मनीष कुमार का कहना है कि मिट्टी में टेंपरेचर क्रेक्स होने के कारण घूरलू हो गया था। अब स्थित अंडर कंट्रोल है। अब कोई दिक्कत नहीं है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.