पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Candidate Said Terms Have Been Violated In The Appointment Advertisement

अभ्यर्थी बोले...नियुक्ति विज्ञापन में शर्तों का किया गया है उल्लंघन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित सिक्स सिविल सेवा की परीक्षा को रद्द करने के लिए 25वें दिन बुधवार को भी अभ्यर्थियों का धरना जारी रहा। होली में भी अभ्यर्थी अपने डिमांड को लेकर अड़े रहे। इनका कहना कि जेपीएससी सिक्स सिविल सेवा की परीक्षा में विज्ञापन शर्तों का उल्लंघन किया गया है। नियम की अनदेखी करते हुए 15 गुना से अधिक पीटी में रिजल्ट दे दिया गया है। छात्र नेता अजय चौधरी ने कहा कि एक और होली में सरकार सदन में जमकर मस्ती की। वहीं दूसरी और वोट देकर सरकार बनाने वाले युवा परीक्षा रद्द करने की मांग को धरने पर हैं। कहा कि जल्द न्याय नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि युवाओं का जोश जुनून और उत्साह का त्योहार होली में होली का रंग नहीं दिख रहा है। मौके पर मुख्य रुप से अजय चौधरी, मनोज यादव, सुरेन्द्र पासवान, उमेश प्रसाद, सुमित कुमार, प्रतियुश, रवि, शंकर गोप, सिद्दीकी, रीना कुमारी, ऋचा कुमारी, मनोरंजन घोष, अजित कुमार समेत अन्य थे।

छठी सिविल सेवा परीक्षा रद्द करने के लिए धरने पर रहे

खबरें और भी हैं...