पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकान्स : कान्स फिल्म फेस्टिवल में हॉलीवुड के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी रेड कारपेट पर वॉक करती नजर आ रही हैं। सोमवार को कान्स के रेड कारपेट पर हॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट वॉक करती नजर आईं। इस दौरान वे कॉपर शेड में शिमर ड्रेस पहने हुई थी। न्यूड मेकअप के साथ उन्होंने ब्लैक हील्स भी पहन रखी थी। लेकिन थोड़ी ही देर बाद उन्होंने रेड कारपेट पर कुछ ऐसा किया जिसे देखकर सब हैरान रह गए। दरअसल, रेड कारपेट पर वॉक करते समय उन्होंने फोटोग्राफर्स को कुछ पोज दिए और फिर अपने फुटवेयर उतारकर नंगे पैर ही रेड कारपेट पर चलने लगी। क्रिस्टन ने No Flats Policy का विरोध किया...
- आपको बता दें कि क्रिस्टन ने कान्स की No Flats Policy का विरोध किया है।
- बता दें कान्स में एक नियम है कि रेड कारपेट पर कोई भी फ्लैट्स फुटवियर में नहीं आएगा। इसी नियम का एक्ट्रेसेस विरोध कर रही है।
- 2015 में कान्स में फिल्म 'कैरल' के प्रीमियर पर पहुंची कुछ महिलाओं को सिर्फ इसलिए अंदर नहीं आने दिया क्योंकि वे फ्लैट्स पहनकर इवेंट पर आईं थीं।
- कान्स की इस पॉलिसी को कई दिग्गज बेतुका बता चुके हैं। क्रिस्टन ने एक इंटरव्यू में इस नियम का विरोध किया था। और अब वे रेड कारपेट पर हील्स को निकालकर नंगे पैर चली। उनका कहना है कि सभी को हील्स सूट नहीं करती हैं। कुछ महिलाओं को हील्ड पहनने से ऐडी में परेशानी होती है। उन्होंने इंटरव्यू में ये भी कहा था कि किसी भी महिला को हील्स पहनने के लिए फोर्स नहीं किया जा सकता है।
- क्रिस्टन से पहले हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स भी इस नियम का उल्लंघन कर चुकी हैं। 69वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर जूलिया भी नंगे पांव देखी गईं थीं।
- एक्ट्रेस इमिली ब्लंट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे हील्स पहनना पसंद नहीं करती है। उन्होंने कहा था कि वो एक्ट्रेसेस जो उम्र दराज है वे हील्स नहीं पहन सकती है क्योंकि उन्हें कई मेडिकल प्रॉब्लम्स से गुजरना पड़ा है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि कई बार एक्ट्रेसेस रेड कारपेट पर हील्स पहनने की वजह से अनबैलेंस होकर गिर भी चुकी हैं।
- आपको बता दें कि No Flats Policy से जुड़ा ये विवाद 'फ्लैटगेट' के नाम से सुर्खियों में रहा है।
कौन है क्रिस्टन स्टीवर्ट
क्रिस्टन स्टीवर्ट हॉलीवुड एक्ट्रेस है। उन्होंने हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। क्रिस्टन ने 'द ट्वाइलाइट सागा', 'एडवेन्चरलैंड', 'क्लाउड्स ऑफ़ सिल्स मारिया', 'अमेरिकन अल्ट्रा' सहित अन्य फिल्मों में काम किया है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके देखें क्रिस्टन स्टीवर्ट की फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.