पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार-बाइक में भिड़ंत से तीन युवाओं की मौत, 2 घायल अस्पताल में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोंडल। गोंडल से घोघावदर जाने वाले रास्ते पर धारेश्वर चौक के पास रात 12 बजे क्वालिस और हीरो होंडा बाइक के बीच जोरदार भिड़त हुई, जिससे बाइक पर बैठे तीनों गहरे दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हाे गई, दूसरी ओर कार में सवार दो लोेग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। तीनों दोस्तों के शव को पीएम के लिए भेजा गया…

 

गोंडल के कॉलेज चौक में क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है, इससे घोघावदर में रहने वाले सागर बाबूभाई सोरिया(22),  निर्मल धीरुभाई वाघेला (17) और मिलन शिवाभाई जेठवा (16) रात को टूर्नामेंट देखकर लौट रहे थे। इस दौरान धारेश्वर चौक के पास सामने से तेजी से आती हुई कार GJ 6ss 7728 की चपेट में आ गए। तेज आवाज के साथ बाइक और कार में टक्कर हो गई। इससे तीनों बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

पुलिस बल पहुंचा मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही तहसील पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। कुछ समाजसेवी एम्बुलेंस भी वहां पहुंची। तीनों युवकों के शव को गोंडल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उधर कार में सवार मनसुख भाई सोलंकी, त्रिलोकदास शामणदास सोलंकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

 
खबरें और भी हैं...