पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइटारसी (एमपी) । एक ढाबे के सामने सोमवार की सुबह 5.30 बजे ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। घटना में कार ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। कार में ड्राइवर का शव स्टेयरिंग में फंस गया। एक घंटे में उसे निकाला जा सका। कार सवार दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा घायल हो गया। इन्हें डॉयल 100 और एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भेजा। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल...
- घायलों को होशंगाबाद के नर्मदा अपना अस्पताल रैफर कर दिया। केसला पुलिस ने ट्रक जब्त किया। पांचों घायल एक ही परिवार के हैंं।
- वे भोपाल से रिश्तेदार के घर माता की चौकी में नागपुर जा रहे थे। कपिल पिता नारायणदास देवनानी भोपाल के ईदगाह प्रभु नगर के हैं।
- वे हैंडबेग के व्यापारी हैं। कार में कपिल व पत्नी निशी, जीजा विजय बेगवानी, बहन प्रीत और चार वर्षीय भांजा दक्ष था।
- कार (एमपी04,सीसी-7214) उनका ड्राइवर पूनमचंद्र रैकवार निवासी बैरागढ़ चला रहा था। सुखतवा में यादव ढाबे के सामने हादसा हो गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.