पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनडियाद। वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेस हाइवे पर महमदाबाद के मांकवा के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास भरुच गुरुवार की सुबह एक कार ट्रक के पीछे घुस गई। जिससे कार में सवार दादा की मौत हो गई। 5 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। अहमदाबाद जा रहा था परिवार…
भरुच का परिवार अपने लड़के के लिए कन्या देखने के लिए अहमदाबाद जा रहा था। रास्ते में एक्सप्रेस हाइवे पर उनकी कार एक ट्रक के पीछे घुस गई, जिससे घर के 77 वर्षीय बुजुर्ग भीखालाल भाई करसनदास सोनी को गंभीर चोटें लगीं, जिससे उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी हरबाला बेन, पुत्र विपुल भाई, पुत्रवधू गीता बेन, पौत्र हिरेन तथा पौत्र यश को चोटें लगीं, जिससे उन्हें नडियाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से विपुल भाई को गंभीर चोटें आई हैं, इसलिए उन्हें अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खुशी का माहौल गम में बदला
परिवार में एक की मौत और अन्य सदस्यों के घायल हो जाने से परिवार में खुशी का माहौल शोक में बदल गया। कार चालक की लापरवाही से एक परिवार में मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.