- Hindi News
- National
- Mohali News Car Placed On Accelerator Instead Of Brake Overturned Car Riders Survived
ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर रखा पैर तो पलट गई कार, सवारियां बचीं
{लोगों ने सवारियों को बाहर निकाला...मोहाली | नेशनल हाईवे 21 पर कुराली की ओर जाते हुए मार्ग पर एक कार खदानों में उतरकर पलट गई। कार चालक बलविंदर सिंह तथा अन्य तीन लोग कार में सवार होकर कुराली की ओर जा रहे थे। जैसे ही यह कार सिंह भगवंतपुरा पहुंची और सामने मोड़ से बाह्मणमाजरा की ओर मुड़ने लगी तो कार चालक की ओर से ब्रेक मारने के बजाय गलती से एक्सीलेटर पर पैर रख दिया। इससे कार आउट ऑफ कंट्रोल हो गई। कार की रफ्तार एक दम बढ़ने से कार पहले सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई। इसके बाद कार सीधा सड़क के नीचे खदानों में उतरकर पलट गई। हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों की ओर से सभी को सुरक्षित कार से बाहर निकाल लिया गया।