पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या 5 पर केस, प्रेमिका गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | चिनियां (गढ़वा)

रानीचेरी गांव के रवींद्र कुमार सिंह (18) का शव बुधवार काे हथिया पत्थर जंगल से मिला। पुलिस ने इस संबंध में रवींद्र की प्रेमिका सहित पांच लाेगाें पर हत्या का केस दर्ज कर प्रेमिका काे गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के बड़े भाई रामवृक्ष सिंह ने पुलिस काे बताया कि रानीचेरी की गणेशा कुमारी ने बुधवार काे उसके भाई काे फाेन कर जंगल की अाेर बुलाया था। वहां पहले से ही गणेशा के पिता अाेमकार काेरवा, सुखवीर काेरवा, छाेटू काेरवा अाैर प्रमाेद काेरवा माैजूद थे। इन्हाेंने रवींद्र की गला दबाकर हत्या कर दी। रामवृक्ष ने कहा कि रवींद्र का गणेशा कुमार से पिछले एक साल से प्रेम संबंध था। उधर, थाना प्रभारी वीरेंद्र हांसदा ने बताया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग लगता है।

खबरें और भी हैं...