पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काउंसिल की मीटिंग में कम आमदन का उठा मामला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय नगर काउंसिल की मीटिंग काउंसिल प्रधान कृष्णा देवी की अध्यक्षता में हुई। मौजूदा काउंसिल की अंतिम मीटिंग के दौरान शहर में से गायब हुए काउंसिल के सीसीटीवी कैमरों और पिछले वर्ष दौरान आमदन कम होने का मुद्दा उठा जबकि हाउस ने काउंसिल में काम करते कच्चे मुलाजिमो को उपहार देते हुए डीसी रेट पर वेतन देने को प्रवानगी दी गई।

मीटिंग के दौरान पार्षद बहादुर सिंह ओके ने पिछले वित्तीय वर्ष दौरान तय लक्ष्य से कम आमदन होने का मामला उठाते हुए चिंता व्यक्त की और कम आमदन का कारण पूछा। ईओ ने कहा कि उनके कार्यकाल में आमदन में बढ़ावा हुआ है। काउंसिल दफ्तर में हुई इस मीटिंग दौरान काउंसिल के अंतर्गत आते गांव चनालो के कब्रिस्तान में जमा होते दूषित पानी का मामला उठा। पार्षदों ने कहा कि कब्रिस्तान के साथ लगते छप्पड़ को मिट्टी डाल कर भरने कारण ही यह समस्या पैदा हुई थी। पार्षदों ने इस छप्पड़ को भरने के समय यहां जमा होने वाले पानी के निकास का प्रबंध ना होने पर रोष प्रगट किया। पार्षद कुलवंत कौर पाबला ने कहा कि उनके द्वारा कब्रिस्तान को अलग जगह देने के लिए य| होते रहे है लेकिन सफलता नही मिल सकी। इसी दौरान पार्षद बहादुर सिंह ओके और राजदीप सिंह ने कहा कि निकासी का प्रबंध ना किए जाने का खमियाजा उनके वार्डों और चंडीगढ़ रोड को भुगतना पड़ेगा। इसी दौरान कब्रिस्तान वाली जगह में 4.35 लाख की लागत डाले जाने वाली मिट्टी के मते को हाउस ने प्रवानगी दी। मीटिंग दौरान काउंसिल में ठेके के आधार पर काम करते सैकड़ों मुलाजिमों में र्क्लक, कम्प्यूटर अॉप्रेटर, ड्राइवर, सेवादार,माली-कम-चौकीदार और सफाई सेवक शामिल है। उनको डीसी रेट पर वेतन देने को प्रवानगी दी गई। इस दौरान थाना सदर और सांझ केन्द्र में कच्ची जगह पर पेवर ब्लॉक लगाए जाने के मते को हाउस ने रद्द कर दिया। इसके अतिरिक्त पीजी सेंटरों को रजिस्टर करवाए जाने सहित लगभग एक दर्जन मतो को प्रवानगी दी। शहर में कमर्शियल और रिहायशी इमारतों के नक्शे पास करवाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने को जरूरी बनाए जाने को भी हाउस ने सहमति दी। इसके अतिरिक्त काउंसिल द्वारा शहर में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए सीसीटीवी कै मरो के गायब होने का मामला भी उभारा। कैमरे लगाने वाली कंपनी के प्रबंधकों ने सभी मामलों संबंधी हाउस को जानकारी दी। हाउस में हैरानी तब हुई जब पता चला कि अदायगी करने से पहले ही सीसीटीवी कैमरे गायब हो चुके है। कैमरे लगने से अंतिम चार वर्ष बाद हाउस के कैमरों की अदायगी को प्रवानगी दी। इस मीटिंग में आमतौर की तरह हलका विधायक और कई पार्षद गैर हाजिर रहे।

खबरें और भी हैं...