पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. टीटी नगर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर माधव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के संचालक (चेयरपर्सन) राजेश पराशर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। महिला इसी कॉलेज में प्रशासनिक अधिकारी थी। उसका आरोप है कि 6 साल पहले संचालक ने उसके साथ ऑफिस में ही दुष्कर्म किया। बाद में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।
इधर, राजेश की पत्नी का आरोप है कि महिला ने घर लेने की इच्छा जाहिर करके उनके पति से अपने खाते में अलग-अलग तारीखों में 8 लाख रुपए से ज्यादा जमा करा लिए। उसने 40 लाख की डिमांड की थी। मांग पूरी नहीं होने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी दी थी।
शारीरिक संबंध बनाने के लिए बनाता था दबाव
टीटी नगर पुलिस के मुताबिक करोंद निवासी 37 वर्षीय महिला राजेश के कॉलेज में प्रशासनिक अधिकारी थी। वह कॉलेज के टीटी नगर स्थित ऑफिस में पदस्थ थी। महिला ने बताया कि राजेश शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन जब उसने इंकार कर दिया तो उसे नौकरी से निकाल दिया। बाद में सब कुछ भुला देने की बात कहते हुए उसे वापस नौकरी पर रख लिया। महिला का आरोप है कि छह साल पहले 25 अगस्त 2012 की शाम को वह ऑफिस में काम कर रही थी। तभी राजेश ने अपने केबिन में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
साढ़े पांच साल से कर रहा था शारीरिक शोषण
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह साढ़े पांच साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। महिला ने कॉलेज की नौकरी छोड़कर एक एनजीओ ज्वाइन कर लिया था। वहां भी उसने पीछा नहीं छोड़ा। 10 अप्रैल को उसने न्यू मार्केट के होटल में बुलाकर फिर दुष्कर्म किया। इधर, राजेश की पत्नी मनोरमा पाराशर ने बैंक खाते की डिटेल दी है। इसमें 8 लाख से अधिक रुपए महिला के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। महिला को 20 लाख का चेक दिया था। वह 20 लाख रुपए नकद भी मांग रही थी। जब उसकी डिमांड पूरी नहीं की तो एफआईआर करा दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.