पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. कमला नगर इलाके में एक नवविवाहिता को दहेज के लिए जबरन मिर्ची खिलाए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी पति और ससुराल वाले शादी के बाद से ही महिला को घर से रुपए लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। आरोपी पति दुबई में नौकरी करता है, जबकि महिला को घर से निकाल दिया गया है।
अरेरा कॉलोनी निवासी महिला की मई 2017 में कमला नगर निवासी ऋषि दयाल श्रीवास्तव से शादी हुई थी। महिला ने आरोप लगाए कि ऋषि की यह दूसरी शादी थी। शादी के पूर्व से ही वह लोग दहेज की मांग करने लगे थे। जैसे-तैसे शादी हुई तो, उनका जुल्म मुझ पर होने लगा। सास करुणा ने अपनी बेटियों के साथ मिलकर मुझे जबरन मिर्ची तक खिलाई। वह मारते-पीटते और मानसिक प्रताड़ना देेते थे।
वह मुझे अंधेरे कमरे में बंद कर मारपीट की धमकी देते थे। पापा ने फिर किसी तरह करके उन्हें रुपए दिए। ऋषि दुबई में प्राइवेट नौकरी कर रहा है। उन्होंने मुझे घर से निकाल दिया। कमला नगर पुलिस ने ऋषि के साथ, करूणा, रिचा, रूचि और विवेक के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.