पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भोपाल : पत्नी का पड़ोसी से बात करना नहीं था पसंद, इसलिए दीवार पर सिर मारकर की थी हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल.  दीवार पर सिर मारकर चौथी पत्नी की हत्या करने वाले राजाराम मेवाड़ा को अशोका गार्डन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को वारदात में संदिग्ध पड़ोसी की भी तलाश है, जो घटना के समय से ही फरार है। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि आखिर राजा की पहली पत्नी की मौत कोई हादसा थी या फिर कुछ और?


एसपी साउथ राहुल लोढा के मुताबिक प्रगति नगर स्थित मकान में 34 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई थी। 14 मई को हुई वारदात के बाद कमरे से गंध आने पर गुरुवार को इसका खुलासा हुआ। इस मामले में शक महिला के पति पर था। उसे पास की ही देशी कलारी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने कबूल किया है कि उसे महिला का पड़ोस में रहने वाले बबलू लोधी से बात करना पसंद नहीं था, जो हत्या की वजह बना।

 

बिस्तर पर भी मिले खून के निशान
पुलिस राजा के कमरे में लगा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। बिस्तर पर खून के धब्बे मिले। पुलिस का अंदाजा है कि विवाद बिस्तर पर शुरू हुआ होगा। इसके बाद आरोपी माला को घसीटकर फर्श पर लाया और उसके साथ बेरहमी की। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण वह शव को ठिकाने नहीं लगा सका।

 

14 मई को दोपहर में की थी मारपीट
आसिफ ने बताया कि करीब दो महीने पहले ही राजाराम और माला यहां किराए से रहने आए थे। इससे पहले दोनों मोहल्ले में ही किराए के मकान में रहे। 14 मई की दोपहर करीब दो बजे राजा और माला के बीच जमकर विवाद हुआ। माला से मारपीट की जाने की आवाज कमरे से बाहर तक आ रही थी।

 

चौथी पत्नी थी माला... एएसपी के बताया राजाराम मूलत: सीहोर का रहने वाला है। वह करीब 9 साल से अपने गांव नहीं गया है। उसने माला से चौथी शादी की थी। पहली पत्नी की मौत बीमारी के कारण होना पता चला है। बाकी दोनों के साथ भी वह हमेशा मारपीट करता था, इसलिए उन्होंने राजा को छोड़ दिया। चारों पत्नियों से उसे कोई संतान नहीं है।

खबरें और भी हैं...