पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लडृकी बोली- बुआ ने कमरे में धकेलकर बाहर से दरवाजा बंद किया, लड़के ने की जबरजस्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शाहकोट.  गांव बाजवा कलां की एक नाबालिग लड़की के बयानों पर उसके गांव के ही लड़के जसवंत पर जबरदस्ती और उसकी बुआ कमलजीत कौर पर आरोपी का साथ देने का मामला दर्ज किया गया है। 10वीं की स्टूडेंट का आरोप है कि आरोपी ने ब्लैकमेल करके उससे कई बार जबरदस्ती की। 6 मई की रात करीब एक बजे आरोपी युवक लड़की के घर दीवार फांदकर आया और लड़की को जबरदस्ती साथ ले जाने की कोशिश की तो उसकी मां जाग गई। उसके बाद आरोपी जसवंत फरार हो गया।

 

लड़की का आरोप- गलत काम कर फोटो भी खींचीं
- लड़की के परिवार वाले पहले आरोपी जसवंत के घर गए तो उन्होंने घटना के लिए माफी मांगी। उसके बाद वापस आकर उन्होंने लड़की से सख्ती से पूछताछ की तो उसने मां को बताया कि कुछ महीने से उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। कुछ महीने पहले उसकी बुआ ने उसे अपने घर बुलाया था। वहां आरोपी जसवंत भी मौजूद था। बुआ ने उसे कमरे में धकेल कर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया तो जहां जसवंत ने उससे जबरदस्ती की।

 

लगातार किया जा रहा था ब्लैकमेल

- लड़की ने आरोप लगाया कि जब पहली बार जबरदस्ती की गई तो आरोपी ने उसकी तस्वीरें खींच ली थीं और वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। परिवार ने मामला दविंदर कलेर चेयरमैन एससीबीसी सेल पंजाब के ध्यान में लाया तो सब इंस्पेक्टर सुरिंदर कौर को मामले की शिकायत दी गई।

- सोमवार देर रात बाजवा कलां में रहने वाली लड़की की बुआ कमलजीत कौर और वहीं के रहने वाले जसवंत के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई। डीएसपी शाहकोट दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपी फरार हैं। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...