पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नकदी का संकट; एटीएम को हर दिन चाहिए 100 करोड़ कैश, आरबीआई से आ रहे सिर्फ 25 करोड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर.    प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में इन दिनों कैश का संकट है। शहर के 1800 से ज्यादा एटीएम में हर दिन 100 करोड़ का कैश विड्राॅल होता है। इतनी ही राशि बैंकों को एटीएम में भरने के लिए चाहिए होती है, लेकिन सात दिन से मांग के बदले में केवल एक चौथाई ही नकदी की पूर्ति हो रही है। शहर के सभी बैंकों को एक दिन में केवल 25 करोड़ का ही कैश आवंटित किया जा रहा है। समस्या यह भी है कि आरबीआई चेस्ट से यह राशि रैंडमली चलती है। एक दिन कुछ बैंकों को तो अगले दिन दूसरे बैंकों को। इसके चलते भी बैंकों को कैश की समस्या आ रही है। मुख्य बाजारों के एटीएम जल्द खाली हो रहे हैं।

 

100 रुपए के नए नोट काफी कम आ रहे
100 रु. के नए नोट काफी कम आ रहे हैं। पुराने नोट एटीएम में अपलोड नहीं होते। 200 के नए नोट की छपाई ज्यादा नहीं हुई है। 2000 के नोट फिर ब्लैक मनी में उपयोग होने लगे हैं। ये नोट वापस बैंक कम पहुंच रहे। ऐसे में बैंकों के पास एटीएम के लिए 500 के नोट बचे हैं, जिनकी पूर्ति भी कम है।

 

बैंकों की बात उच्च स्तर पर पहुंचा दी है
लीड बैंक मैनेजर मुकेश भट्ट के मुताबिक, कैश कम मिल रहा है। संकट जैसी बात नहीं है। एटीएम के लिए फ्रेश नोट लगते हैं, जो कम आ रहे हैं। बात हमने उच्च स्तर तक पहुंचा दी है। 

खबरें और भी हैं...