पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
नेशनल डेस्क. पिछले 48 घंटों से देश के कई राज्यों में नकदी की किल्लत देखी जा रही है। ATM से पैसे नहीं निकल रहे हैं। लोगों को पैसा निकालने के लिए भटकना पड़ रहा है। एटीएम पहुंचने पर उन्हें पता चलता है कि मशीन में पैसा ही नहीं है... इन सबके बीच हम आपको उन तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से अब घर बैठे पता कर सकते हैं कि किस ATM से पैसा निकल रहा है और किससे नहीं...
इस टूल से कर सकते हैं पता
- दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ATM मैनेजमेंट कंपनी CMS इंफो सिस्टम ने इस प्रॉब्लम का सॉल्युशन निकाला है।
- कंपनी भारत के अलग-अलग राज्यों में ATM तक कैश पहुंचाती है। और उन्हें मैनेज करती है। लोगों को आसानी हो, इसके लिए अपने सर्वर से जानकारी कलेक्ट करके कंपनी ने CMS ATM फाइंडर नाम का टूल बनाया है। ये उन सब ATM की जानकारी देता है जिन्हें कंपनी मैनेज करते हैं और जिनसे फिलहाल कैश निकल रहा है।
- बता दें, देश में सबसे ज्यादा 55000 ATM यही कंपनी मैनेज करती है।
आगे की स्लाइड पर क्लिकर जानें कैसे काम करता है ये टूल...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.