- Hindi News
- National
- New Delhi News Caution By Adopting These Measures Not Only Coronavirus We Can Also Avoid Other Types Of Flu
सावधानी: इन उपायों को अपनाकर कोरोनावायरस ही नहीं, अन्य प्रकार के फ्लू से भी हम कर सकते हैं बचाव
होली के मौके पर विशेष एहतियात बरतना जरूरी
दुनिया भर में कोरोनावायरस (कोविड-19) के संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इससे हो रही लगातार मौतों ने दुनिया के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी कर दी है। डब्ल्यूएचओ से लेकर दुनिया भर की सरकारें इससे बचाव के उपायों में लगी हैं, क्योंकि फिलहाल इसका कोई वैक्सीन नहीं है। दूषित सतहों या बीमार व्यक्तियों को छूने के बाद चेहरे को छूना, कोरोनावायरस के फैलने के कई तरीकों में से एक है। सर्दी, जुकाम, खांसी और फ्लू या बुखार जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ होली का त्यौहार भी है। त्यौहार के रंग में भंग न पड़े, इसके लिए संक्रमण से डरने की बजाय अलर्ट रहने की जरूरत है। सावधानी और सतर्कता से हम खुद को कोरोनावायरस या अन्य इन्फेक्शन या फ्लू से संक्रमित होने से बचा सकते हैं। यहां कुछ उपाय बताए जा रहे हैं, जिन्हें जानना जरूरी है।
बीमार होने से अपनी और दूसरों की रक्षा करें, इन उपायों को अपनाएं
अपने हाथों को थोड़ी-थोड़ी देर बाद धोएं। हाथ धोने के लिए नियमित रूप से साबुन, अल्कोहल युक्त हैंड रब या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
घर के टॉयलेट्स को हमेशा साफ और सूखा बनाए रखें।
खाने-पीने के बर्तन, टेबल, कुर्सी और फर्नीचर हमेशा साफ रखें।
खांसते या छींकते समय रूमाल या टिश्यू पेपर इस्तेमाल करें।
अपने आस-पास सफाई बनाए रखें। परिसर कीट-मुक्त रखें।
इस्तेमाल किए हुए मास्क या टिश्यू पेपर और अन्य सामग्रियों को बंद ढक्कन वाले डस्टबिन में ही डालें।
दिन में कम से कम दो बार अपने शरीर का तापमान जरूर चेक करें। बार-बार फ्लू या बुखार जैसा लग रहा हो, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।