पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलखनऊ. सीबीआई चीफ आलोक कुमार वर्मा बुधवार को लखनऊ में उन्नाव रेप केस के मामले में हुई अब तक की जांच की समीक्षा करेंगे। सूत्रों के अनुसार वर्मा बीजेपी विधायक से भी पूछताछ कर सकते हैं। उधर, रिमांड पर लिए गए विधायक के भाई अतुल सिंह सेंगर और उसके साथियों को लेकर सीबीआई उन्नाव रवाना हो गई है।
सीबीआई ने दर्ज किया था चौथा केस
- उन्नाव रेप कांड में CBI ने मंगलवार को 4 केस दर्ज किया था। CBI ने विधायक के मददगार शशि सिंह के बेटे शुभम सिंह को भी मुकदमे में आरोपी बनाया था। CBI पीड़िता से जुड़े पुराने विवादों की कड़ियां भी जोड़ने में लगी। वहीं, सीबीआई को विधायक कुलदीप के भाई अतुल सिंह समेत पीड़ित के पिता के हत्या में आरोपित आरोपियों की भी 4 दिन की रिमांड मिल गयी है।
7 दिनों की CBI रिमांड पर विधायक
-गैंगरेप केस में आरोपी विधायक को कोर्ट से राहत नहीं मिली। सीजेएम सुनील कुमार ने शनिवार को दो घंटे तक चली सुनवाई के बाद विधायक को 7 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया। सीबीआई ने 14 दिन की रिमांड की मांग की थी। कोर्ट ने सीबीआई से विधायक को 21 अप्रैल सुबह 10 बजे दोबारा पेश करने के लिए कहा है।
क्या है पूरा मामला
- मामला पिछले साल 4 जून का है। 17 साल की किशोरी की मां ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत कुछ लोगों के खिलाफ रेप की शिकायत की थी।
- 3 अप्रैल को विधायक के भाई अतुल ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया।
- 8 अप्रैल रविवार को पीड़िता ने परिवार समेत मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया था।।
- 9 अप्रैल को पीड़िता के पिता की उन्नाव जेल में मौत हो गई। महिला ने उन्नाव में परिवार के खिलाफ कई झूठे मुकदमे दर्ज कराए जाने का भी आरोप लगाया था।
- मामले में माखी थाने के एसओ समेत 6 कॉन्स्टेबल पहले ही सस्पेंड किए जा चुके हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.