पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट कल घोषित करने जा रहा है,शिक्षा मंत्रालय के सचिव अनिल स्वरूप ने आज ट्विटर ट्वीट करके जानकारी दी|
शैक्षिक सत्र 2017-18 के लिए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा 5 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित की गई थी. करीब 12 लाख विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया था, जिसमें दो ट्रांसजेंडर छात्र भी शामिल थे. जिन छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी अब वे रिजल्ट का इन्तजार कर रहें हैं. अब उनके इन्तजार की घड़ी खत्म होने वाली है क्योंकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम कल यानी की 26 मई घोषित करेगा. यह परीक्षा परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in के अलावा गूगल पर भी उपलब्ध रहेगा. सभी विद्यार्थी यहीं से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र 12वीं के रिजल्ट की जानकारी भास्कर पर भी प्राप्त कर सकेंगे.
लाइव अपडेट
- CBSE 12वीं का रिजल्ट दोपहर 12.30 बजे तक सीबीएसई की ऑफिसियल वेबसाइट पर अपलोड हो जायेगा, रिजल्ट घोषित होते ही स्टूडेंट्स ऑफिसियल साईट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है
- सीबीएसई में कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 11.86 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था जिसकी परीक्षा पूरे भारत में 4,183 सेंटर्स में और अब्रॉड में 71 सेंटर्स में हुई थी.
- मीडिया सूत्रों के मुताबिक CBSE कक्षा 12वीं का रिजल्ट अब 26 मई को डिक्लेअर कर रहा है, हालाँकि रिजल्ट डिक्लेअर होने का कोई समय सुनिश्चित नहीं किया गया है और ना इस बारे में बोर्ड की तरफ से कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट हुई है
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की ताज़ा जानकारी के लिए यहाँ विजिट करें:-
CBSE Board 12th Result 2018, Check CBSE Class 12th Result Here
यूं चेक करें CBSE Class 12th Result 2018
सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर लॉगिन करें
होमपेज पर 12th Results 2018 लिंक पर क्लिक करें
अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें और Submmit बटन पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट Show हो जाएगा
रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारे में
शिक्षा को सर्वसुलभ,समुन्नत और उपयोगी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 3 नवंबर, 1962 को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की स्थापना की थी. सीबीएसई बोर्ड का मुख्यालय नई दिल्ली के प्रीति विहार में अवस्थित है. बोर्ड के प्राथमिक कार्यों में अकादमिक कार्यक्रम तैयार करना और विशेष रूप से कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित करना शामिल है.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.