पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंCBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट 28 मई को और कक्षा 12वीं का रिजल्ट 30 मई को बोर्ड की ऑफिशियल साईट के साथ गूगल पर पब्लिश होगा. CBSE बोर्ड की कक्षा 10th /12th की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक साईट से देख सकते है. अनऑफिशियल परन्तु विश्वसनीय सूत्रों से लेटेस्ट जानकारी मिली है कि सीबीएसई बोर्ड के 12 वीं परीक्षा का रिजल्ट 28 मई को और 10वीं परीक्षा का रिजल्ट दो दिन बाद 30 मई को घोषित किया जा सकता है. यह रिजल्ट केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर उपलब्ध रहेगा.
यहीं नहीं, यदि हम सीबीएसई के परिपाटी को भी देखें तो भी यह पता चलता है कि 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 28 मई को और इसके दो-तीन बाद 10वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित होगा.
वर्ष 2017 में सीबीएसई ने 12 वीं परीक्षा का रिजल्ट 28 मई को जबकि 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 3 जून को घोषित किया था.
गौरतलब है कि सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा 5 मार्च से 12 अप्रैल के मध्य आयोजित करवाई थीं. इसके लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने देश के अन्दर 4,453 परीक्षा केंद्र और विदेशों में 78 परीक्षा केंद्र स्थापित किए थे. इन परीक्षा केन्द्रों पर करीब करीब 28 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी.
इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में 28.24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए. जिसमें 11.86 स्टूडेंट्स केवल 12वीं की परीक्षा दी.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.