पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurali News Cctv Cameras And Lights Will Be Installed For The Safety Of People

लोगों की सुरक्षा को लेकर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे और लाइटें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुराली | गांव पपराली में एक एनआरआई द्वारा गांव की सुरक्षा के लिए लाखों रूपयों के साथ सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रबंध किया गया। जिसकी शुरुआत ब्लॉक समिति मेंबर कुलदीप सिंह पपराली और मास्टर उजागर सिंह द्वारा की गई।

इस मौके बातचीत करते हुए ब्लॉक समिति मेंबर कुलदीप सिंह पपराली ने बताया कि उनके एक गांववासी हरदीप सिंह जो कि पिछले लंबे समय से अमरीका में रह रहा है। वह अपने गांव के लिए हमेशा आगे होकर मदद करता है। उन्होंने कहा कि अब हरदीप सिंह ने गांव की सुरक्षा को लेकर पूरे गांव में सीसीटीवी कैमरे और रात को रोशनी का प्रबंध करने के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि गांव में अलग-अलग जगहों पर 50 सीसीटीवी कैमरे और 50 लाइटें लगाई जा रही है और इस प्रोजेक्ट पर लगभग 2.50 लाख रुपए खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि इन लाइटों के बिजली बिल की अदायगी भी गांव के ही दानी सज्जनों द्वारा दिया जाएगा। कुलदीप सिंह ने बताया कि ये कैमरे और लाइटें गांव की सुरक्षा में सहायक होगी और गांव में दाखिल होने वाले शंकामय व्यक्तियों पर नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि इन कैमरों की संभाल और देखरेख के लिए 5 पंचायत मेंबरों के घर सेंटर बनाए जाएगें।

इस मौके गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने हरदीप सिंह के परिवार द्वारा गांव की सुरक्षा को लेकर किए इस य| की प्रशंसा करते हुए गांव की सरपंच मनजीत कौर के नेतृत्व में उनके पिता उजागर सिंह को सम्मानित किया। इस मौके नंबरदार स्वर्ण सिंह, सुखदीप सिंह, सुरिंद्र सिंह,भाग सिंह, ज्ञान कौर, चरणजीत कौर, रविंद्र कौर, गुरबाज सिंह,मेवा सिंह और लाभ सिंह भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...