पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअलीगढ़. जिले के धर्म समाज डिग्री कॉलेज में मेल टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का मामला सामने आया है। टॉयलेट में कैमरा लगे होने की छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया है। वहीं, मामले में कॉलेज प्रशासन का कहना है कि छात्र वॉशरूम के अंदर जाकर नकल करते हैं। उसे रोकने के लिए कैमरे लगाए गए हैं।
क्या कहना है कॉलेज के प्रिंसिपल का?
- कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ हेमप्रकाश गुप्ता का कहना है कि, कई छात्र कॉलेज के टॉयलेट के अंदर पर्चियां और नकल सामग्री छिपाकर रखते हैं। उनकी शिकायत के बाद कॉलेज प्रशासन ने डॉयलेट में कैमरे लगवाए हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज के अंदर तीन टॉयलेट हैं। वॉशरूम के अंदर कैमरा लगाना कोई गलत बात नहीं है। कैमरा सिर्फ यूरिनल को पीछे से फोकस करता है। फुटेज देखने के लिए अलग से कमरा बना है।
- प्रिंसिपल ने कहा कि लड़कों के टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि नकल को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि छात्र परीक्षा के दौरान नकल की पर्ची कपड़ों में छिपा कर लाते हैं और टॉयलेट में उसका प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि यह किसी भी तरह से निजता का हनन नहीं हो रहा है छात्रों को इसका विरोध नहीं करना चाहिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.