चान्हो-मांडर में धूमधाम से मनाया होली का त्योहार, उड़े रंग- गुलाल
चान्हो| चान्हो व मांडर प्रखण्ड में होली का त्योहार हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार को होलिका दहन के साथ ही दो दिवसीय इस पर्व का शुभारंभ हो गया था। सोमवार को बिजुपाड़ा, चान्हो, मांडर, मुड़मा, सहित अन्य स्थानों में विधिवत होलिका दहन किया गया। मंगलवार को विभिन्न चौक चौराहों में लोग रंग अबीर खेलते देखे गए। लोग गले मिल एक दूसरे को होली की बधाई दे रहे थे। होली को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। टोलियों में लोग घर घर जाकर अबीर लगाते व गले मिलते देखे गए।