- Hindi News
- National
- Ratu News Celebrated Metropolitan Birthday At Bilibers Church In Piskangadi
पिस्कानगड़ी में बिलिबर्स चर्च में मेट्रोपोलिटन का जन्म दिवस मनाया
पिस्कानगड़ी| नगड़ी के विलिबर्स चर्च रांची डायोसिस के संत पीटर बीईसी प्रांगण में मेट्रोपोलिटन का जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रेव. फादर हारून होरो ने प्रार्थना से किया। इस अवसर पर रेव. फादर जेसन कुमार के द्वारा मेट्रोपोलिटन की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं के बीच खाद्य सामग्री, चावल, दाल, तेल एवं साड़ी का वितरण किया गया। मौके पर नगड़ी प्रमुख ललिता एक्का, रेव. फादर पंकज कुमार, राजमणि कुजूर, शिला पटेल, शांति होरो, अनमोल पोल, सुनील दीप, बिरसा उराँव, मणि कछप एवं कलीसिया के लोग शामिल हुए इस अवसर पर केलेंड़े के वृद्धा आश्रम में 25 वृद्धाओं के बीच भोजन, कपड़ा, साड़ी, धोती बांटा गया।