पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओडिशा में \'महा बिसुबा संक्रांति\' का जश्न

ओडिशा में \'महा बिसुबा संक्रांति\' का जश्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओडिशा में \'महा बिसुबा संक्रांति\' का जश्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, \"\"विश्व भर के मेरे सभी उड़िया साथियों को महा विसुबा संक्रांति की शुभकामनाएं। आपका साल मंगलमय रहे। महान उड़िया संस्कृति पर हमें बहुत गर्व है।\"\"
पटनायक ने ट्वीट किया, \"\"मंगलमय विसुबा संक्रांति और उड़िया नववर्ष के इस अवसर पर मैं सभी को बधाई देता हूं। भगवान जगन्नाथ की कृपा से आप सभी के लिए नया साल खुशियां और समृद्धि लेकर आए।\"\"
ओडिशा भर में लोग विभिन्न मंदिरों में इकठ्ठा हुए हैं। पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजा की गई है।
इस दिन को भगवान हनुमान की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। कई मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।
लोग इस दिन को \'पना\' और कच्चे आम व चीनी से बने पारंपरिक खट्टे-मीठे पेय पदार्थ को पीकर भी मनाते हैं। विभिन्न जगहों पर मंदिरों द्वारा इसे श्रद्धालुओं के बीच बांटा जाता है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...