- Hindi News
- National
- Ranchi News Celebration Today On The 50th Anniversary Of The Central Sarna Committee
केंद्रीय सरना समिति की 50वीं वर्षगांठ पर समारोह आज
रांची | प्रदेश अध्यक्ष गीताश्री उरांव की अध्यक्षता में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के झारखंड प्रदेश कार्यालय, हेहल बगीचा टोली में बैठक हुई। केंद्रीय सरना समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह पर चर्चा की गई। शपथ ग्रहण 12 मार्च को होनी थी, जो स्थगित किया गया। 12 मार्च को केंद्रीय सरना समिति का 50 वर्ष पूर्ण हो रहा है, जिसे अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, हेहल द्वारा 50वीं वर्षगांठ केंद्रीय सरना समिति के उपकार्यालय अरगोड़ा में दोपहर दो बजे से मनाई जाएगी। मौके पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष नारायण उरांव, महासचिव अजीत भुटकुमार, कोषाध्यक्ष संदीप तिर्की, कुंदरसी मुंडा, रवि तिग्गा, प्रदीप तिकी॔, संजय कुजूर, चम्पा कुजूर, बुधु उरांव, भीम तिर्की, बच्चन तिर्की, बहादुर, सुधीर आदि उपस्थित थे।