पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. महादंगल का भव्य आयोजन रविवार को सुपर कॉरिडोर पर हुआ, जिसमें देश-विदेश के सितारा पहलवानों ने भाग लिया। खास बात यह रही कि लगभग 30 हजार दर्शक इस दंगल के साक्षी बने आैर यह पहला मौका है, जब मिट्टी की कुश्ती को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला। इस महादंगल में महिला पहलवानों ने भी रोमांचक जोर आजमाइश की। इनके सभी पहलवानोंं ने अपने दमखम का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विरोधी पहलवानों को धूल चटाई। धर्मेंद्र और विद्युत जामवाल भी इस अंतरराष्ट्रीय दंगल के साक्षी बने। विद्युत और सितारा पहलवान हेलिकॉप्टर के जरिए दंगल स्थल पहुंचे।
नवजोत ने पाइंट के आधार पर हुचुक को पराजित किया
- एशियन गोल्ड मेडलिस्ट नवजोत काैर ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए महादंगल की मुख्य महिला कुश्ती में विजेता होने का गौरव हासिल किया। सुपर कॉरिडोर पर आयोजित इस दंगल के भव्य आयोजन में नवजोत ने कौर ने अपनी प्रतिद्वंद्वी रशिया की अंतरराष्ट्रीय पहलवान अनस्तीया हुचुक को पाइंट के आधार पर 4-2 से पराजित किया।
- लगभग 30 हजार दर्शकों की उपस्थिति में दोनों पहलवानों के बीच काफी कांटे का मुकाबला देखने को मिला। महिला पहलवानों ने आक्रामक शुरुआत की आैर लगातार एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश की। हालांकि, काफी समय बाद जब दोनों पहलवानों के बीच निर्णय नहीं निकला तो पंच कमेटी ने अंक के आधार पर विजेता चुनने का फैसला किया।
- कमेटी ने दोनों पहलवानों को 6 मिनट का समय दिया, जिसमें नवजोत ने 4-2 से जीत दर्ज की। मुकाबलों के दौरान अभिनेता धर्मेंद्र ने पहलवानों आैर दर्शकों की हौसला अफजाई की।
महादंगल में हुए कई रोचक मुकाबले
अन्य मुकाबलों में शुभम पुरी ने अंश सोनी को, अंकुर वाजपेयी ने अमन वरकिया को, राम चौहान ने विजय बाथम को, रेंचो पहलवान ने अभिषेक यादव को, नितिन तेलानलिया ने केजस यादव को, जोगेस केलोनिया ने प्रदुम्य यादव को, दिनेश तांबे ने कुलदीप मंडलोई को, तरुण यादव ने सन्नी जाधव को, भीम जाट ने विजय घावरी को तथा सूरज चौहान ने लोकपाल पहलवान को पराजित किया। महिलाओं में उज्जैन की प्रियांशी राठौर ने भूमिका नायक को चित किया। शहर व प्रदेश के सबसे बड़े इस आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह मिल गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.