पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल के 9वें मुकाबले में दिल्ली डेयडेविल्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में नीता अंबानी से लेकर रोहित शर्मा की वाइफ रितिका तक कई सिलेब्रिटीज नजर आए। 195 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम में जेसन रॉय के 91 रनों की मदद से 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया। जेसन रॉय 53 गेंद पर 91 और श्रेयस अय्यर 20 गेंद पर 27 रन बनाकर नॉट आउट रहे। रॉय ने आईपीएल में अपनी पहली फिफ्टी भी लगाई। इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 194 रन बनाए। रिषभ की तूफानी पारी...
-जेसन रॉय और कप्तान गौतम गंभीर के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई। गंभीर 15 रन बनाकर आउट हुए। उनके जाने के बाद क्रीज पर आए रिषभ पंत ने 25 गेंद पर 47 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। ग्लेन मैक्सवेल 13 रन बनाकर आउट हुए।
आगे की स्लाइड्स में देखें, इस मैच में नजर आए कौन-कौन से सिलेब्रिटीज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.