पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्र ने कश्मीर में संघर्षविराम की घोषणा की (लीड 1)

केंद्र ने कश्मीर में संघर्षविराम की घोषणा की (लीड-1)

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्र ने कश्मीर में संघर्षविराम की घोषणा की (लीड-1)

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों को रमजान के पवित्र महीने के दौरान जम्मू एवं कश्मीर में अभियान नहीं चलाने को कहा गया है।
बयान में कहा गया है कि यह फैसला \'शांतिप्रिय मुस्लिमों के लिए शांतिपूर्ण माहौल में रमजान मनाने में मदद के लिए किया गया।\'
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को फैसले के बारे में सूचित कर दिया है। मुख्यमंत्री महबूबा ने राज्य में रमजान के दौरान संघर्षविराम की नौ मई को अपील की थी।
हालांकि, बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों पर हमले के दौरान जवाबी कार्रवाई या निर्दोष लोगों की जान बचाने के अधिकार सुरक्षित हैं।
बयान में कहा गया है, \"\"सरकार को इस पहल में हर किसी से सहयोग और मुस्लिम भाइयों व बहनों को बिना किसी दिक्कत के शांतिपूर्ण तरीके से रमजान मनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।\"\"
बयान में कहा गया है, \"\"हिंसा व आतंकवाद के जरिए इस्लाम का नाम बदनाम करने वाली ताकतों को अलग-थलग करना जरूरी है।\"\"
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...