केंद्र सरकार 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस मनाएगी
केंद्र सरकार 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस मनाएगी
इसके तहत एलपीजी से जुड़ी विभिन्न जानकारी, उज्जवला योजना की जानकारी और एलपीजी के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी जाएगी। उज्जवला दिवस पर नए एलपीजी कनेक्शन गणमान्य लोगों द्वारा वितरित किए जाएंगे। नए एलपीजी कनेक्शन का वितरण भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम के गैस वितरक द्वारा किया जाएगा, जिसमें एचपीसीएलए, आईओसीएल और बीपीएल शामिल हैं।
यहां जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना प्रधानमंत्री द्वारा एक मई, 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से शुरू की गई थी। उज्जवला योजना के अंतर्गत 23 महीनों में पूरे भारत में 3 करोड़ 56 लाख से भी ज्यादा एलपीजी कनेक्शन गरीब परिवारों की महिलाओं के नाम पर जारी किए जा चुके हैं। इस योजना की मदद से पूरे भारत में एलपीजी इस्तेमाल करने वालों का प्रतिशत एक अप्रैल, 2016 के 61.9 प्रतिशत से बढ़कर एक अप्रैल, 2018 को 80.9 प्रतिशत हो गया है।
दिल्ली में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना सात अप्रैल, 2018 को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस या कौशल विकास एवं उद्धमशीलता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुरू की थी।
उज्जवला दिवस के दिन उन गरीब परिवारों की महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया जा रहा है, जिनके परिवारों में अभी तक कोई गैस कनेक्शन नहीं है और जो विस्तारित उज्जवला योजना के अंतर्गत आती हैं।
--आईएएनएस