पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेपी नड्‌डा पहुंचे जगदलपुर, स्वागत करने गए विधायकों को रोका तो भिड़ गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के एक दिन पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जगदलपुर पहुंचे। उनके आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता विधायक, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नेता एयरपोर्ट पहुंचे। पहले तो मिलने वाले नेताओं को रोक लिया गया पर विधायक संतोष बाफना के पहुंचने के बाद किसी तरह अंदर जाने दिया गया। इस बीच मेन गेट के अंदर आने के बाद एयरपोर्ट के मुख्य बिल्डिंग के पास पहुंचते ही योगेंद्र कौशिक जोर-जोर से चिल्लाने लगे, एएसपी को बुलाओ कौन है कहां है। इस पर मौके पर ही खड़े एएसपी लखन पटले ने कहा कि मैं यहीं खड़ा हूं और एयरपोर्ट की पूरी सुरक्षा एसपीजी के हवाले है। यहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए जो नियम हैं उसे मानना होगा। इसके बाद काफी देर तक यहां नेता कार्यकर्ता हल्ला मचाते रहे।

 

 

डीआरडीओ कॉलोनी के लोगों को भी पैदल सफर करवाया 

 


- इधर एयरपोर्ट के अंदर डीआरडीओ की हाउसिंग कॉलोनी है। यहां करीब सौ परिवार रहते हैं। पीएम के दौरे के एक दिन पहले कॉलोनी के लोगों को भी गाड़ियां घर तक ले जाने नहीं दी गई। शुक्रवार दोपहर को जब कॉलोनी के बच्चे स्कूलों से लौटे तो इन्हें छोड़ने आई गाड़ियों को बाहर रोक दिया गया और बच्चों को पैदल ही कॉलोनी तक जाने को कहा गया।

 

एम्स की लापरवाही पर बोले नड्डा, जांच के बाद होगी कार्रवाई 

 

- एम्स में पांच लोगों की आंख खराब होने के मामले को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री दौरे से पहले छत्तीसगढ़ पहुंचे नड्डा ने कहा कि इस मामले में एम्स के अधिकारियों से बात करेंगे। लापरवाही मिली तो इस मामले में कार्रवाई की जायेगी।

 - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस मामले में अधिकारियों से जानकारी लेंगे, कि आखिर ऐसी क्या परिस्थिति बनी जिससे मरीजों की आंखों की रोशनी गयी है। 

 

कंटेंट : जॉन राजेश पॉल/ जगदलपुर डेस्क 
 

 

खबरें और भी हैं...