पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे अंबिकापुर, यहां सीआरपीएफ की 62वीं बटालियन में करेंगे डिनर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंबिकापुर। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह एमपी के सतना जिले से शाम 5 बजे सेना के हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर पहुंचे। यहां डीजीपी राम निवास उपाध्याय, सीआरपीएफ के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। राजनाथ सिंह वहां से सर्किट हाउस के लिए निकल गए। उनका आज अंबिकापुर में रात्रि विश्राम है। 

 

- राजनाथ सिंह शाम 7 बजे के करीब सीआरपीएफ की 62वीं बटालियन में डिनर करेंगे। सोमवार की सुबह 9 बजे जिले के केपी गांव स्थित सीआरपीएफ के ट्रेनिंग कैंप में बस्तरिया बटालियन के पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 11 बजे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। 

- रायपुर में वे पहुंना स्टेट गेस्ट हाउस में ठहरेंगे। यहां से वे सीएम आवास जाएंगे। यहां मीटिंग के बाद नया रायपुर स्थित मंत्रालय जाएंगे। शाम करीब 4:50 बजे तक वे स्वमी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से दिल्ली चले जाएंगे। 

 

अंबिकापुर आने से पहले हाई तेज आंधी ओर बारिश

- राजनाथ सिंह के हेलीकॉप्टर से सतना से निकलते ही अंबिकापुर में तेज आंधी और बारिश आ गई। यहां हेलीपैड के पास लगाया गया स्वागत टेंट उखड़कर गिर गया। बारिश कम होने के बाद उनका हेलीकॉप्टर उतरा। यहां राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, सांसद कमलभान सिंह, पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी ,उपाध्यक्ष शकुंतला पाण्डेय, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया,भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजूषा भगत के साथ पुलिस और प्रशासन और सीआरपीएफ के आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। 

 

खबरें और भी हैं...