पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Central Sarna Committee Election Amid Controversy Narayan Oraon Becomes President

विवादों के बीच केंद्रीय सरना समिति का चुनाव, नारायण उरांव बने अध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिषद अध्यक्ष गीताश्री उरांव ने कहा-फर्जी तरीके से परिषद चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई

गीताश्री उरांव नेतृत्व वाली अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की उपसमिति केंद्रीय सरना समिति का चुनाव रविवार को हरमू में हुआ। 176 गांवों के करीब 1500 से अधिक वोटरों ने हिस्सा लिया। नारायण उरांव अध्यक्ष व अजीत भुटकुमार को महासचिव निर्वाचित किया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक नामांकन था, इसलिए संदीप तिर्की को निर्विरोध महासचिव चुन लिया गया। मुख्य चुनाव पदाधिकारी माधो कच्छप थे। यह समिति तीन वर्ष के लिए होगी। जिला प्रशासन की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ। अनुमंडल पदाधिकारी चुनावी प्रकिया का निरीक्षण भी किया। चुनाव को सफल बनाने में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की प्रदेश अध्यक्ष गीताश्री उरांव, महासचिव सुशील उरांव, डॉ. बिरसा उरांव, कुंदरसी मुंडा, शरण उरांव के अतिरिक्त धार्मिक सामाजिक अगुआ बंधन तिग्गा, धर्मगुरु वीरेंद्र भगत, टीआरआई के पूर्व निदेशक डॉ. प्रकाश चंद्र उरांव, केंद्रीय विवि के सहायक प्राध्यापक डॉ. मीनाक्षी मुंडा, राष्ट्रीय विधि विवि रांची के प्राध्यापक रामचंद्र उरांव, लापुंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. बिरशो उरांव आदि उपस्थित थे। इधर, अखिल भारतीय अदिवासी विकास परिषद की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि परिषद की स्थापना स्व. कार्तिक उरांव ने की थी। यह राष्ट्रीय स्तर का संस्था है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमजी भाई दामोर हैं। परिषद की उपसमिति केंद्रीय सरना समिति का भी गठन किया जिसका उद्देश्य केवल सामाजिक एवं धार्मिक है। अजय तिर्की समिति के अध्यक्ष रहते हुए मेयर व विस चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि परिषद का अपना संविधान और बॉयलॉज है। वे बहुत जल्द कोर्ट जाएंगी और फर्जी तरीके से चलने वाले परिषद एवं समिति को चुनौती देंगी।

खबरें और भी हैं...