होली पर हुड़दंग मचाने पर 182 के चालान काटे
होली के दौरान हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई के लिए 30 जगह पर नाके लगाए गए थे। जिसमें सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चालकों के चालान किए गए। इसमें ज्यादातर वह लोग थे जो दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग और विदाउट हेलमेट थे। पंचकूला में सुबह से शाम तक 182 चालान किए गए। जिसमें 4 बुलेट के भी चालान किए गए हैं। इन बुलेट को चला रहे युवकों ने इसका साइलैंसर चेंज करवाया हुआ था। जिसके चलते वो बुलेट से पटाखे बजा रहे थे। 17 ऐसे दोपहिया वाहनों को इम्पाउंड किया गया जो ट्रैफिक नियमों को ताेड़ रहे थे। उसके साथ-साथ वाहन के पूरे डॉक्यूमेंट्स भी उसके पास नहीं थे। 4 लोगों के ड्रंकन ड्राइव के चलान किए गए।
}फूलों की होली खेली...
}लड़की से छेड़छाड़ पर युवक गिरफ्तार
होली के दौरान शहर में कई क्लब, रेस्टोरेंट्स की ओर से पार्टी का आयोजन किया गया। एक कार्यक्रम अमरावती के चौकी ढाणी में था, जहां एक युवती को डांस फ्लोर पर पहले तो अश्लील इशारे किए गए। उसके बाद जब युवती ने इग्नोर किया तो आरोपी उसके पास आकर डांस के बहाने छेडछाड़ करने लगा। युवती ने इस बारे में अपने दोस्त को बताया। जिस पर आरोपी युवक और उसके साथियों को प्रबंधन ने बाहर निकाल दिया। मामले की शिकायत अमरावती पुलिस चौकी में दी गई। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
}यहां होली की छुट्टी का फायदा उठा चोरी की
एनएच-7 पर अलीपुर स्थित एचएसआईआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्टरी का लॉक तोड़कर सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। जिसमें कंपनी के मालिक की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि होली के चलते लेबर छुट्टी पर थी। ऐसे में फैक्टरी को लॉक किया गया था, लेकिन इसी दौरान चोरों ने यहां लॉक तोड़कर सामान चोरी कर लिया। जिसके बाद मामले की शिकायत यहां रामगढ़ पुलिस चौकी में दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।