पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलाहौर लायंस के विकेट कीपर उमर अकमल ने 38 रन की नाबाद पारी खेली.
चैंपियंस लीग टी 20 क्वालिफ़ाइंग ग्रुप के दूसरे मैच में लाहौर लायंस ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया है.
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लाहौर लायंस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फ़ैसला किया.
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 137 रन बनाए.
मुंबई इंडियंस की पारी में आदित्य तरे ने सर्वाधिक 37 रन बनाए जबकि माइक हसी ने 28 रन बनाए.
लाहौर लायंस की तरफ़ से ऐज़ाज़ चीमा और वहाब रियाज़ ने दो-दो विकेट लिए.
मुंबई इंडियंस के 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लाहौर लायंस ने चार विकेट खोकर जीत के लिए ज़रूरी रन हासिल कर लिया.
लायंस की तरफ़ से अहमद शहज़ाद ने 34, नसीर जमशेद ने 26, मोहम्मद हफ़ीज़ ने 18 रन बनाए जबकि सबसे अच्छा प्रदर्शन विकेट कीपर उमर अकमल का रहा जिन्होंने नाबाद 38 रन की शानदार पारी खेली.
उमर अकमल को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.
इस जीत के साथ अंक तालिका में मुंबई इंडियंस के चार अंक हो गए हैं जबकि मुंबई इंडियंस के शून्य अंक हैं.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.