पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चंडीगढ़: तेज धूप और लू से पारा 40 पारा, अगले 48 घंटे में और बढ़ सकती है गर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़.  इस साल मई में पहली बार दिन में लू चली। दिन का पारा 40.5 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। शाम के समय आंशिक बादलों के बीच तेज हवाएं चलने से मामूली राहत मिली। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक अगले 48 घंटे तापमान में उछाल आने की संभावना है। गर्म हवाएं चलेंगी, तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। अगले 48 से 72 घंटे के बीच रात का तापमान भी 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

 

मई के अंत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के आसार

पाल ने बताया कि फिलहाल राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया मई अंत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के आसार बन रहे हैं। आखिरी दिनों में मामूली राहत मिल सकती है।

 

 

आगे कैसा रहेगा मौसम...

 

- रविवार: आसमान साफ रहेगा। बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।

 

- सोमवार: आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।

 

- मंगलवार: आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।

 

खबरें और भी हैं...