पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। स्वच्छता के मामले में देशभर में चंडीगढ़ तीसरे स्थान पर रहा है। वहीं पहले स्थान पर मध्यप्रदेश का इंदौर और दूसरे स्थान पर भोपाल रहा है। 4000 शहरों की सूची में ये चंडीगढ़ ने ये स्थान हासिल किया है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने बुधवार शाम को दिल्ली में स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के परिणामों की घोषणा की। केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। इन मानकों से निर्धारित हुआ स्थान...
- शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) का कामकाज, नागरिक प्रतिक्रिया और स्वतंत्र मूल्यांकन, साफ-सफाई, कचरा इकट्ठा करने और इसका परिवहन, खुले में शौच से मुक्ति, क्षमता निर्माण, ठोस कचरे के निपटारे जैसे मानक रखे गए थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.