आने वाले दिनों में नगरों में दिखेगा का बदलाव : नायडू
आने वाले दिनों में नगरों में दिखेगा का बदलाव : नायडू
नायडू ने कहा कि शहरों में रहने वाले लोगों के सभी वर्गों को पर्याप्त आवास व अन्य आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए।
वह यहां नौरोजी नगर में वल्र्ड ट्रेड सेंटर की आधारिशला रखने के बाद एक जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा, \"\"भारत में तेजी से शहरीकरण हो रहा है क्योंकि लाखों लोग बेहतर जीवन स्तर की ख्वाहिश रखते हैं। इसके फलस्वरूप आने वाले दिनों में शहरों और नगरों में बदलाव दिखेगा।\"\"
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप एस. पुरी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि शहरी बुनियादी ढांचों में सुधार के लिए शहरीकरण के प्रति समग्र ²ष्टिकोण अपनाए जाने का कार्य प्रगति पर है।
इस मौके पर आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय में सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा एवं एनबीसीसी के सीएमडी भी मौजूद थे।
पुरी ने कहा, \"\" प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) के दूरदर्शी विजन को साकार करने की दिशा में हमारी यात्रा का यह एक निर्भीक कदम है। नए भारत के साथ विश्व स्तरीय आधारभूत संरचना के निर्माण, ऊर्जा-प्रचुर समाधान, उन्नत व्यापार और अवसरों का सृजन करते हुए राष्ट्र के टिकाऊ और समावेशी विकास का सपना जुड़ा हुआ है।\"\"
--आईएएनएस