पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chanho News Chanko Is Selling Chicken For 25 Rupees But Buyers Are Not Available

चान्हो मे 25 रुपए किलो बिक रहा है चिकेन, पर नहीं मिल रहे खरीदार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चान्हो | काेरोना वायरस को लेकर चान्हो व मांडर क्षेत्र में दहशत है। लोगों मे वायरस को लेकर इतना डर है कि लोग बॉयलर चिकेन आलु गोभी के भाव भी लेने को तैयार नहीं है। बुधवार को हुटार मे लगने वाले साप्ताहिक बाजार मे बॉयलर मुर्गा 50 रुपए पीस बिक रहा था। मतलब 50 रुपए में दो किलो का मुर्गा। इसके बावजूद खरीदार नहीं मिल रहे थे। गाडी भर कर चिकेन बेचने पहुंचे व्यापारी बबलू ने बताया कि आमतौर होली जैसे त्योहार मे 15 से 20 क्विंटल मुर्गा बेचते थे लेकिन इस बार दो क्विंटल भी नहीं बेच पाया। वहीं बिजुपाडा के मूर्गा व्यापारी तेजामुल अंसारी का कहना है कि हमलोग काफी पहले से होली की तैयारी कर रहे थे, लेकिन बाजार फीका रहा। कोरोना वायरस को लेकर लोग बॉयलर चिकेन आलु के भाव भी नहीं बिक रहा है। तेजामुल के अनुसार होली मे सिर्फ बिजुपाडा मे ही करीब 20 से 25 क्विंटल मुर्गे की बिक्री होती थी, लेकिन इस बार दो क्विंटल मुर्गे की भी बिक्री नही हुई।
खबरें और भी हैं...