पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिर्फ 50 रुपए की कीमत वाला ये डिवाइस कैंसर के पेशेंट्स को देता है नया जीवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हेल्थ डेस्क। जिस भी व्यक्ति को गले का कैंसर होता है उनमें से ज्यादातर पेशेंट्स के गले से वॉइस बॉक्स निकाल दिया जाता है। वॉइस बॉक्स निकल जाने के बाद वह व्यक्ति बोल नहीं पाता है। ज्यादातर लोग आवाज वापस पाने के लिए लगभग 20 से 30 हजार रुपए खर्च करके प्रोसथेसिस लगवाते हैं। लेकिन जिन लोगों के पास पैसों की दिक्कत होती है वे लोग इसे नहीं लगवा पाते हैं। इस प्रॉब्लम को दूर करने के लिए बेंगलुरू के HCG कैंसर केयर में ऑन्कोलॉजिस्ट और नेक सर्जन डॉक्टर विशाल राव ने सिर्फ 50 रुपए कीमत वाली एक डिवाइस बनाई है। ये डिवाइस गले के कैंसर से आवाज खो चुके लोगों को दोबारा बोलने में मदद करती है। इस डिवाइस को ऑम वॉइस प्रोसथेसिस नाम दिया गया है। महज 25 ग्राम वजन वाली यह डिवाइस गरीबों के लिए किसी वरदान की तरह ही है। क्योंकि इसकी कीमत काफी कम रखी गई है। ऊपर वीडियो में देखें कैसे काम करता है ये डिवाइस