गाड़ी बेचने के नाम पर एक लाख से अधिक की ठगी
कुल्लू | चंबा जिला के पांगी के सुरेश कुमार ने थाना भुंतर में शिकायत की कि उसने ओएलएक्स पर कार की एडवर्टाइजमेंट देखी और सेलर से ऑनलाइन चैट की। सेलर ने इसे फोन पर कार की आरसी व फोटो व्हाट्सएप करके 100000 में डील फाइनल की। आरोपी ने व्हाट्सएप चैट में कहा कि वह गाड़ी आर्मी पोस्टल सर्विस से कुल्लू भेजेगा। जिसके लिए शातिर ने उससे अलग अलग फंड के नाम पर 15550 देने को बताया जो रिफंड किए जाएंगे। उसने शिकायतकर्ता से सर्विस चार्जेस के नाम पर 110300 फोन पे ऐप के द्वारा अकाउंट में डलवा लिए और कहा कि यह राशि बाद में रिफंड करके पैसा हड़प लिया।