कैंप में लोगों का चेकअप किया
पिंजौर। आयुर्वेद विभाग की ओर से चलाए गए पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सूरजपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रीति यादव ने की। स्वास्थ्य जांच शिविर में स्कूल के बच्चों को पोषण आहार के बारे में विस्तार से अवेयर करते हुए उन्होंने कहा कि अल्पायु में बच्चों को पौष्टिक आहार देना चाहिए ताकि उनका चंहुमुखी विकास हो सके। उन्होंने कहा कि विशेषकर किशोरी एवं गर्भवती महिलाओं को एनिमिया आदि से बचने के लिए और अधिक पौष्टिक आहार की आवश्यकता होती है। इसलिए अभिभावकों को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। डॉ यादव ने कहा कि पौष्टिक आहार के साथ साथ योग क्रियाओं को जीवन में अवश्य अपनाना चाहिए।