पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Zirakpur News Checking In Place By Imposing A Strict Police Barrier On Hoodies

हुड़दंगियों पर सख्ती से निपटी पुलिस नाके लगाकर की जगह-जगह चेकिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जीरकपुर शहर में होली के दिन दो सड़क हादसांे में दो लोगों की मौत होने के साथ ही दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। हुड़दंग करने वालों को रोकने के लिए पुलिस को नाके लगाकर इनको रोकना पड़ा। दूसरी ओर, शहर की सोसायटी में कई तरह से आयोजन किए गए। कोरोना वायरस के डर को भूल कर लोगों ने होली खेली। कहीं रंगों से तो कहीं फूलों से होली खेली गई।

फूलों की होली खेल दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश: पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए होली पर बिना पानी के होली खेलकर संदेश दिया गया है। वार्ड नंबर 20 ग्रीन एन्क्लेव के सभी निवासियों ने सामूहिक तौर पर फूलों से होली खेली। कॉलोनीवासियों ने कहा कि केमिकल रंगों की बजाय फूलों की होली खेलने के कई फायदे हैं। एक ओर हमें केमिकल्स से नुकसान नहीं होगा, वहीं इसमें पानी की बचत होगी। इन केमिकल्स के रंगों की पैकिंग में पॉलीथीन होती है। प्लास्टिक पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। कॉलोनी के बुजुर्गों ने बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से फूलों की होली का महत्व बताया। सोसायटी वासियों ने मिलकर कहा कि लोग फूलों की होली खेलकर संदेश दें, पर्यावरण का संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बच्चों व महिलाओं के लिए विशेष मनोरंजन का आयोजन किया गया और कई प्रतियोगिताएं करवाई गई और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अशोक ओबरॉय, कैलाश सहगल, एच.एस. वालिया, जी.एस. गुजराल, हरनाम सिंह, सुरिंदर शर्मा, अश्वनी भाटिया, जे.एस. मेहता, दिलीप कपूर, गुरतेज सिंह, हरीश खुराना समेत अन्य लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। जीरकपुर की सभी सोसायटियों में होली धूमधाम से मनाई गई। यहां वीआईपी रोड स्थित स्प्रिंगडेल टावर में होली खेली गई। गाजीपुर स्थित गोल्डन सैंड अपार्टमेंट, पीरमुछल्ला, पभात, बलटाना और शहर के सभी एरिया में होली खेली गई।

शहर की सोसायटी में कई तरह से आयोजन किए।

हुड़दंग करने वालों को पुलिस को नाके लगाकर इनको रोकना पड़ा
खबरें और भी हैं...