पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2018 के 14वें मैच में मुंबई इंडियन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 46 रन से हरा दिया। मंगलवार रात मुंबई में हुए इस मैच में बेंगलुरु को जीत के लिए 214 रन का टारगेट मिला था, जवाब में वो 167/8 रन ही बना सकी। मैच में दोनों टीमों के कप्तानों ने शानदार बैटिंग करते हुए फिफ्टी लगाई। इस दौरान रोहित ने 94 तो विराट ने 92* रन की इनिंग खेली। मैच के दौरान एक मौके पर ऐसा कुछ हुआ कि मैच देख रहीं मुंबई टीम की चीयर लीडर्स हैरान रह गईं और उनके शॉकिंग एक्सप्रेशन्स कैमरे में कैद हो गए। इस वजह से रह गईं शॉक्ड...
- मैच में ये मोमेंट टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियन्स की इनिंग के दौरान पहले ओवर की पहली ही बॉल पर दिखाई दिया।
- मुंबई टीम की ओर से सूर्य कुमार यादव ओपनिंग करने उतरे थे और वे उमेश यादव की पहली ही बॉल पर बोल्ड हो गए। इस वक्त तक टीम का खाता भी नहीं खुला था।
- मैच की पहली ही बॉल पर एक विकेट गिर जाने से मैच देख रहीं चीयर लीडर्स हैरान रह गईं और उन्होंने शॉकिंग एक्सप्रेशन्स दे दिए जो कैमरे में कैद हो गए।
- वहीं अगली ही बॉल पर नए बैट्समैन के तौर पर आए इशान किशन को भी उमेश ने बोल्ड कर दिया। जिससे मुंबई की टीम काफी प्रेशर में आ गई। हालांकि बाद में रोहित और इविन लुईस ने मिलकर टीम को संभाल लिया।
मैच समरीः
मुंबई इंडियन्स- 213/6 (20 ओवर) (रोहित-94, लुईस- 65)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 167/8 (20 ओवर) (विराट- 92*)
आगे की स्लाइड्स में देखें, मैच के बाद सोशल मीडिया पर आए फनी कमेंट्स...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.