पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केमिकल टैंकर में विस्फ़ोट, 10 ज़िंदा जले

केमिकल टैंकर में विस्फ़ोट, 10 ज़िंदा जले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फ़ाइल फ़ोटो.

जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक केमिकल टैंकर में टक्कर के बाद विस्फ़ोट में 11 लोगों के ज़िंदा मारे जाने की ख़बर है.

स्थानीय पत्रकार त्रिभुवन ने बताया कि यह भीषण हादसा शनिवार की रात क़रीब नौ बजे हुआ.

इस दुर्घटना के दौरान टैंकर के साथ चल रहीं क़रीब 11 गाड़ियां जल गईं, जिनमें कुछ कारें भी शामिल हैं.

बताया जाता है कि यह टैंकर पानीपत से गुजरात के लिए चला था, जिसमें कपड़ा बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल था.

राजमार्ग पर यह घटना तब घटी जब पीछे से एक वाहन ने टैंकर को मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर मारने वाला वाहन तुरंत जल गया और पीछे चल रहे 10 अन्य वाहनों में भी आग लग गई.

घटना में 10 लोगों की तत्काल मौत हो गई. मृतकों में एक छह साल का बच्चा और एक महिला भी शामिल है.

लगभग 20 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पास के एक निजी विश्वविद्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)