- Hindi News
- National
- Ranchi News Chennai Super Kings Practice Suspended Dhoni Monu Returned To Ranchi
चेन्नई सुपरकिंग्स का अभ्यास स्थगित, धौनी-मोनू रांची लौटे
कोरोना वायरस के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तिथि आगे बढ़ाने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और साथी खिलाड़ी मोनू कुमार सिंह शनिवार देर रात रांची लौट आये। शुक्रवार को ही सीएसके टीम प्रबंधन ने टीम का अभ्यास सस्पेंड कर दिया था। इस घोषणा के एक दिन बाद टीम के खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट रहे हैं। इससे पहले टीम के खिलाड़ियों ने आईपीएल के लिए अभ्यास शुरू कर दिया था। गुरुवार को टीम के अभ्यास मैच में तेज शतक जड़कर धौनी ने अपनी तैयारी साबित कर दी थी। धौनी पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बाद से ही क्रिकेट मैदान से दूर हैं। आईपीएल मैच में भाग लेने के लिए चेन्नई पहुंच चुके थे और साथी खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। पूर्व भारतीय कप्तान कुछ दिन अभ्यास के बाद आईपीएल की तिथि बढ़ने के कारण शनिवार देर शाम रांची लौट गये है।