पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआलोक प्रकाश पुतुल
रायपुर से बीबीसी हिन्दी डॉटकॉम के लिए
छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ में हुए विधानसभा उपचुनाव में नोटा यानी ‘इनमें से कोई नहीं’ को मतदाताओं ने अपनी दूसरी पसंद के तौर पर चुना है.
शनिवार को इस उपचुनाव के जो परिणाम सामने आए हैं, उसके अनुसार, भाजपा के उम्मीदवार भोजराज नाग को 63,616 वोट मिले, जबकि नोटा का बटन दबाने वाले मतदाताओं की संख्या 13,506 है.
नाग के एकमात्र प्रतिद्वंद्वी अंबेडकराईट पार्टी आफ इंडिया के रूपधर पुड़ो को केवल 12,086 वोट मिले हैं और वे तीसरे नंबर पर हैं.
नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में यहां 4,710 लोगों ने नोटा का बटन दबाया था.
अंतागढ़ में उपचुनाव के लिए 13 सितम्बर को मतदान हुआ था, जिसमें 58.73 फीसदी लोगों ने हिस्सा लिया था.
बस्तर की अंतागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिये 13 प्रत्याशी मैदान में थे.
लेकिन अंतिम समय में कांग्रेस समेत दूसरे 11 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था.
इसके बाद चुनाव में भाजपा के भोजराज नाग और अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के रूपधर पुड़ो ही मैदान में बचे थे.
(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे फ़ेसबुक पन्ने पर भी आ सकते हैं और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.