- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News 15 Hundred Applications For The Corporation Three Elections Are Dealt With Five Hundred Are Left Those Who Will Be Saved After Organization Expansion Will Distribute Red Lights
निगम-मंडल के लिए आए 15 सौ आवेदन, तीन चुनाव निपटे तो बचेपांच सौ, संगठन विस्तार के बाद जो बचेंगे उन्हीं में बंटेगी लालबत्ती
पीसीसी चीफ ने दिए संकेत- पहले संगठन का विस्तार, फिर होंगी राजनीतिक नियुक्तियां
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नई टीम जल्द तैयार होने के संकेत हैं। लगभग दो से ढाई सौ लोगों की जंबो टीम के साथ पीसीसी चीफ मरकाम संगठन का मोर्चा संभालेंगे। मरकाम ने संकेत दिए हैं कि संगठन के विस्तार के बाद
निगम-मंडल आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियां की जाएंगी।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बने डेढ़ साल से ज्यादा हो चुके हैं। सरकार बनने के बाद मिलिए मंत्री से कार्यक्रम आैर अन्य मंत्रियों तथा खुद मुख्यमंत्री के पास लगभग 15 सौ से ज्यादा आवेदन निगम-मंडल आैर आयोग के लिए आए थे। इतने सारे आवेदनों को देखकर सत्ता आैर संगठन के दिग्गज नेता भी सोच में पड़ गए थे। इसलिए सरकार ने फैसला किया था कि दो उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव आैर त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के बाद ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरु होगी। तीनों चुनाव निपटने के बाद सत्ता आैर संगठन से जुड़े नेताआें ने नामों की छंटनी की तो पता चला कि लगभग एक हजार से ज्यादा दावेदार चुनाव के बाद अलग-अलग पदों पर नियुक्त हो गए हैं। जबकि लगभग पांच सौ कार्यकर्ता अभी भी सत्ता आैर संगठन में नियुक्ति की आस लगाए हुए हैं। बड़े नेताआें का कहना है कि दोनों ही नियुक्तियां एक के बाद एक की जाएंगी क्योंकि किसी भी नेता को दोहरे लाभ के पद में नहीं रखा जाएगा। क्योंकि 15 साल का सूखे के बाद पार्टी सत्ता में आई है इसलिए जिन नेताआें को निगम-मंडल में जगह दी जाएगी उन्हें संगठन से दूर रखा जाएगा। दूसरे मेहनती आैर जुझारू कार्यकर्ताआें का उपयोग संगठन को मजबूत बनाने के लिए किया जाएगा।
ढाई सौ से अधिक लोगों की होगी टीम
उल्लेखनीय है कि पीसीसी ने विधानसभा चुनाव के ठीक पहले अपनी कार्यकारिणी गठित की थी। इस जंबो कार्यकारिणी में 11 उपाध्यक्ष, 22 महासचिव, 32 संयुक्त महासचिव, 134 सचिव, 46 संयुक्त सचिव, 7 सदस्य, 18 स्थायी आमंत्रित सदस्य, 61 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए थे। नई नियुक्तियों भी इसके आसपास ही किए जाने के संकेत हैं।